पेट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर की कार्यप्रणाली में एक अमाह भूमिका निभाता है। शरीर में होने वाली अत्यधिक आंतरिक समस्याएं पेट से जुड़ी होती है। पेट खाना ग्रहण कर उससे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। खान-पान में गड़बड़ी या दूसरी कारणों से पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, पेट में दर्द होना भी उन्हीं में से एक है।
Table of Contents
पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है, लेकिन अधिकतर मामलों में यह कब्ज, गैस, दस्त, सीने में जलन, अल्सर और गुर्दे की पथरी के कारण होता है। हालांकि, पेट में दर्द के अन्य भी कारण हो सकते हैं।
पेट में दर्द के कई लक्षण होते हैं। हालांकि, इसके मुख्य लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-
पेट में दर्द (Stomach Pain) कई कारणों से हो सकता है। पेट दर्द के मुख्य कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-
इन सबके अलावा, पेट में दर्द के दूसरे भी अनेक कारण हो सकते हैं जैसे कि दिल का दौरा और निमोनिया आदि।
पेट में दर्द (Stomach Pain) से राहत पाने के लिए अनेक तरीके मौजूद हैं। पेट के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों, अंग्रेजी दवाओं, आयुर्वेदिक दवाओं, होम्योपैथिक दवाओं आदि का उपयोग किया जा सकता है।
अगर पेट में दर्द का कारण बदहजमी, गैस, फूड पॉइजनिंग या कोई दूसरी सामान्य समस्या है तो दवाओं से इसका उपचार किया जा सकता है। अगर पेट दर्द का कारण कोई गंभीर बीमारी या समस्या है तो इस स्थिति में डॉक्टर सर्जरी का उपयोग कर सकते हैं।
पेट में दर्द के सटीक कारण की पुष्टि करने के लिए डॉक्टर जांच का सहारा लेते हैं। जांच का परिणाम आने के बाद, डॉक्टर पेट दर्द के कारण और मरीज की उम्र एवं समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उपचार के माध्यम का चुनाव करते हैं।
पेट में दर्द होने पर नीचे दिए गर खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है:-
पेट में दर्द होने पर आपका डाइट कैसे होना चाहिए इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। अपने मन मुताबिक पेट दर्द के दौरान किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
जहां एक तरफ, पेट दर्द होने पर आपको कुछ चीजों का सेवन करने का सुझाव दिया जाता है, वहीं दूसरी तरह आपको कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करने को कहा जाता है। पेट दर्द होने पर आपको निम्न चीजों से परहेज करना चाहिए:-
पेट में दर्द होने पर ऊपर दिए गए खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ये पेट दर्द को बढ़ाकर दूसरी जटिलताएं पैदा कर सकते हैं।
पेट दर्द का घरेलू उपचार किया जा सकता है। अगर पेट में दर्द का कारण कब्ज, बदहजमी या कोई आम समस्या है तो कुछ खास घरेलु नुस्खों से इसका उपचार किया जा सकता है। पेट में दर्द का उपचार निम्न घरेलू नुस्खों से किया जा सकता है:-
इन सबके अलावा, आप दही और चावल के पानी का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि पेट दर्द का उपचार करने की नियत से किसी भी प्रकार के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल या सेवन करने से पहले डॉक्टर से उनकी राय अवश्य लें।
पेट दर्द होने पर आपको अपने जीवन में अनेक बदलाव लाना चाहिए, क्योंकि इससे दर्द को कम करने में काफी मदद मिलती है। पेट में दर्द होने पर आप अपनी जीवनशैली में निम्न बदलाव ला सकते हैं:-
साथ ही, घरेलू नुस्खों या दवाओं से पेट दर्द ठीक नहीं होने पर डॉक्टर से मिलकर अपने पेट दर्द का उचित जांच और इलाज कराएं। लंबे समय तक पेट दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।