Trust img

Home >Blogs >गैस की वजह से पेट फूलने के घरेलू उपचार क्या हैं
CK Birla Hospital

गैस की वजह से पेट फूलने के घरेलू उपचार क्या हैं

Gastroenterology | by Dr. Anukalp Prakash on Oct 25, 2024 | Last Updated : Nov 28, 2025

Share :

पेट में गैस बनना एक सामान्य समस्या है जिसे आप महीने में कम से कम एक बार ज़रूर अनुभव करते होंगे। गैस बनने पर आपका पेट फूल सकता है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि पेट का आकार बढ़ना, पेट में दर्द और बेचैनी, खट्टे डकार आना, बार-बार गैस पास होना, सीने में जलन, भूख कम लगना और कभी-कभी उल्टी होना आदि।

पेट में गैस बनने पर कौन से लक्षण होते हैं? (What are the Symptoms of Gas Formation in the Stomach)

पेट में गैस बनने पर आप खुद में अन्य लक्षण भी अनुभव कर सकते हैं। इसमें बेचैनी होना, दस्त होना, वजन घटना, थकान और कमज़ोरी महसूस करना, सिर में तेज़ दर्द होना, गैस पास होने पर बदबू आना, हिचकी आना, पेट में ऐंठन और मरोड़ होना, मल का रंग बदलना और कुछ मामलों में मल के साथ खून आना शामिल हैं।

ये भी पढ़े: भूख बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय

पेट गैस क्यों बनती है या पेट क्यों फूलता है? (Why does Stomach Gas Form or why does the Stomach Swell)

  • पेट में गैस बनने के मुख्य कारणों में खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान हैं। पालक, पत्ता गोभी, चना, चने की दाल, बीन्स, बेसन से बने फ्राइड आइटम्स, मैदा, राजमा, छोले आदि का अत्यधिक सेवन पेट में गैस का कारण बनता है। खाने के साथ-साथ पानी पीना भी इसके मुख्य कारणों में से एक है।
  • इसके आलावा, रात का खाना देर से खाना या रात में कुछ हेवी जैसे कि चिकन, मटन या मछली आदि खाना। कुछ लोग दोपहर या रात का खाना खाने के तुरंत बाद ही लेट जाते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद लेटना भी पेट में गैस का कारण बनता है। खाने के बाद हमेशा कम से कम 15-20 मिनट तक टहलना चाहिए।
  • सिगरेट और चाय का अत्यधिक सेवन, निष्क्रिय यानी इनेक्टिव जीवनशैली भी पेट में गैस का कारण बनते हैं। साथ ही, कुछ लोग खाने के बाद एक्सरसाइज करते हैं। यह भी पेट फूलने का कारण बन सकता है।
  • अन्य कारणों में रात में फल खाना, ब्रेकफस्ट या डिनर नहीं करना, खट्टा और मीठा एक साथ खाना, अधिक तैलीय या मसालेदार, फास्ट फूड्स एवं कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन आदि। 

ये भी पढ़े: तेजी से वजन कम करने के घरेलू उपाय और उपचार 

पेट में गैस बनने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय (Home Remedies for Gas in the Stomach)

पेट में गैस बनना गंभीर स्थिति नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इन्हें आजमाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से अवश्य राय लें, क्योंकि हर व्यक्ति की सेहत अनुसार इसके अनेक फायदों के साथ-साथ कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। 

अगर आप पेट में गैस या पेट फूलने से परेशान हैं तो निम्न घरेलू उपायों को आजमाएं:

  • पर्याप्त पानी का सेवन: रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी का लक्ष्य रखें। पानी पीने से पेट और खासकर आंतें साफ रहती हैं, जिससे गैस की समस्या नहीं होती है।
  • गुनगुना पानी पीएं: दिन भर में पानी का टारगेट पूरा करने के आलावा, रोजाना सुबह खली पेट 1-2 गिलास हल्का गर्म पानी पीएं। यह पूर्ण रूप से मल त्याग करने में मदद करता है जिससे आपके पेट में गैस नहीं बनता है।
  • निम्बू का पानी: निम्बू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। सुबह खली पेट गुनगुने पानी में निम्बू का रस डालकर उसका सेवन करने से कब्ज या गैस से राहत मिलती है। निम्बू की चाय भी पी सकते हैं।
  • जीरा और काला नमक: खाने के बाद आधा गिलास पानी में जीरा का पाउडर और काला नमक मिलाकर पीने से गैस और कब्ज में राहत मिलती है। जीरा का पाउडर और काला नमक मिलाकर एक डब्बे में रखलें और इस्तेमाल करें।
  • नारियल पानी: नारियल के पानी में अनेक विटामिन्स, पोषक तत्व और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं जो पेट के गैस या जलन में मदद करते हैं। आप दोपहर में 11-12 या शाम में 3-4 के बीच में नारियल का पानी पी सकते हैं।
  • ग्रीन टी: एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी भी पेट में गैस या कब्ज होने पर कारगार साबित होता है। आप दिन में 1-2 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो ग्रीन टी में निम्बू का रस भी मिला सकते हैं।
  • सेब का सिरका: पेट में गैस होने पर एसिड का लेवल बढ़ जाता है। इसे कम करने और पेट दर्द एवं बेचैनी से राहत पाने के लिए आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। एक चम्मच सेब का सिरका पानी में मिलाकर पीएं।
  • अजवाइन: रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को भिगोकर रख दें और अगली सुबह उसे कुछ मिनटों तक उबालने के बाद एक कप में छानकर रखें। ठंडा होने के बाद उसमें निम्बू का रस मिलाकर खाली पेट पीएं।
  • एक्सरसाइज करें: रोजाना सुबह या शाम में हल्का-फुल्का व्यायाम करें। इससे शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है, जिससे पाचन तंत्र सही से काम करता है और गैस बनने, कब्ज होने या पेट फूलने की समस्या खत्म हो जाती है।
  • खाने के बाद टहलें: दोपहर या रात का खाना खाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट तक टहलें। इससे आपका हाजमा ठीक रहता है। साथ ही, खाने को आसानी से हजम होने में मदद मिलती है।
  • सलाद: दोपहर या रात के खाने में सलाद शामिल करना पेट और हाजमा के लिए बहुत फायदेमंद है। लंच या डिनर करते समय खीरा, मूली, गाजर, चुकंदर और प्याज का सलाद भी रखें।
  • दही: पेट में गैस या कब्ज होने पर सुबह खली पेट दही खाना फायदेमंद होता है। दही में कुछ ख़ास तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो आपके हाजमा को ठीक रखने के साथ-साथ खाना को हजम करने में भी मददगार होते हैं।
  • केला: सुबह खली पेट केला खाने या उसका शेक पीने से गैस या कब्ज से राहत मिलती है। केले में पोटैशियम और आयरन मौजूद होते हैं जो पेट में गैस बनने से रोकते हैं। आप 1-2 केले का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के घरेलू नुस्खे 

कई बार कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि हर्निया, लिवर या आंत की बीमारी, पेट का कैंसर, पैंक्रियाज का कैंसर, गर्भाशय का कैंसर के कारण भी पेट में गैस या कब्ज हो सकता है एवं पेट फूल सकता है। इसलिए दो से तीन दिनों के अंदर घरेलू नुस्खों से कोई फ़ायदा नहीं होने या लक्ष्ण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

पेट की गैस या पेट फूलना केवल असहजता ही नहीं, बल्कि खराब पाचन तंत्र का संकेत भी हो सकता है। यह समस्या तब होती है जब भोजन ठीक से पच नहीं पाता या पेट में हवा जमा हो जाती है। गैस कभी-कभी सामान्य होती है, लेकिन अगर यह रोज़ाना की परेशानी बन जाए, तो इसका समाधान जड़ से करना ज़रूरी है।

नीचे बताए गए कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय गैस को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

1. फाइबरयुक्त भोजन को संतुलित रखें
अक्सर लोग सोचते हैं कि ज़्यादा फाइबर से पाचन बेहतर होता है, लेकिन अत्यधिक फाइबर (जैसे दालें, साबुत अनाज, या कुछ हरी सब्ज़ियाँ) गैस बढ़ा सकता है।

  • फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • भोजन में हरी सब्ज़ियाँ, ओट्स, सेब और गाजर शामिल करें, लेकिन सीमित मात्रा में।
  • खाने के साथ खूब पानी पिएं ताकि फाइबर आसानी से पच सके।

2. अदरक और काली मिर्च का सेवन 
अदरक में प्राकृतिक पाचन एंज़ाइम होते हैं जो गैस बनने से रोकते हैं।

  • आधा चम्मच अदरक का रस और चुटकीभर काली मिर्च गर्म पानी में मिलाकर सुबह या खाने के बाद लें।
  • चाहें तो अदरक की पतली स्लाइस पर थोड़ा शहद लगाकर भी खा सकते हैं।
    यह मिश्रण पेट की सूजन और भारीपन को कम करता है।

3. खाना खाने का सही तरीका अपनाएं
कई बार गैस इसलिए बनती है क्योंकि हम खाना गलत तरीके से खाते हैं।

  • टीवी देखते हुए या मोबाइल चलाते हुए खाने से बचें। इससे हवा निगलने की संभावना बढ़ती है।
  • हर निवाले को अच्छी तरह चबाएं; इससे पाचन बेहतर होता है।
  • भोजन के तुरंत बाद लेटने या सोने की आदत छोड़ें। कम से कम 30 मिनट बाद ही आराम करें।

4. हिंग (असफोटिडा) का प्रयोग
हींग को भारतीय रसोई में “डाइजेस्टिव हीरो” कहा जाता है।

  • एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग डालकर दिन में एक बार पीएं।
  • अगर पेट में तेज दर्द या फुलाव हो, तो हींग को पानी में घोलकर नाभि के आसपास हल्के हाथों से मलें। यह उपाय पेट की गैस को प्राकृतिक रूप से निकालने में मदद करता है।

5. योग और प्राणायाम
योग गैस को जड़ से खत्म करने का सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है।

  • पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana), अपानासन (Apanasana) और सेतु बंधासन (Bridge Pose) पेट के अंदर जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • कपालभाति (Kapalbhati) और अनुलोम-विलोम प्राणायाम (Anulom-Vilom Pranayama) पाचन अंगों को सक्रिय करते हैं और पेट की गर्मी संतुलित रखते हैं। नियमित योग करने से न केवल गैस, बल्कि कब्ज़ और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

6. पाचन-सहायक मसाले
भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले हैं जो गैस की समस्या को दूर करने में मददगार हैं और इनमें से कई ब्लॉग्स में कम चर्चा होती है।

  • धनिया बीज: इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह छानकर पीने से पेट ठंडा रहता है।
  • सौंफ: भोजन के बाद 1 चम्मच सौंफ चबाना गैस बनने से रोकता है और मुंह की दुर्गंध भी दूर करता है।
  • मेथीदाना: रातभर भिगोए मेथीदाने को सुबह खाली पेट खाने से पाचन सुधरता है और पेट हल्का महसूस होता है।

7. सुबह की धूप और हल्की गतिविधि 
कई शोधों में पाया गया है कि सुबह की धूप में कुछ समय बिताने से शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ता है, जो पाचन एंज़ाइम्स को सक्रिय करता है। रोज़ाना 15–20 मिनट धूप में टहलना और हल्का स्ट्रेचिंग करना गैस बनने की संभावना को कम करता है।

8. प्रोबायोटिक आहार शामिल करें 
पेट में “अच्छे बैक्टीरिया” यानी प्रोबायोटिक्स का संतुलन बिगड़ने पर गैस और पेट फूलने की समस्या होती है।

  • घर में बनी छाछ, सौकरॉट, या घर में तैयार किया गया अचार सीमित मात्रा में लें।
  • ये आंतों में प्राकृतिक फ्लोरा को मजबूत करते हैं और पाचन सुधारते हैं।

9. कब ध्यान दें और डॉक्टर से मिलें
अगर गैस के साथ लगातार पेट दर्द, भूख में कमी, वजन घटना या पेट में जलन जैसी समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किसी गहरे पाचन विकार का संकेत हो सकता है, इसलिए समय रहते डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

ये भी पढ़े: संतुलित आहार (7-दिन का संतुलित आहार चार्ट) (Balanced Diet in Hindi)

Share :

Written and Verified by: