Trust img

Home >Blogs >पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय (Period Jaldi Lane Ke Gharelu Upay)
CK Birla Hospital

पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय (Period Jaldi Lane Ke Gharelu Upay)

Gynaecology | by Dr. Anjali Kumar on Sep 10, 2024 | Last Updated : Aug 8, 2026

Share :

Summary

  • पीरियड्स में अनियमितता महिलाओं के जीवन में कई समस्याओं का कारण बनती है।
  • इस समस्या का समाधान काफी हद तक आप घरेलू उपायों के माध्यम से कर सकती हैं।
  • अदरक, गुड़, पपीता, गर्म पानी और हल्दी जैसे विकल्प आपके लिए प्रभावी और सहायक साबित हो सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव की मदद से आप पीरियड्स को नियमित करने या समय पर लाने में मदद पा सकती हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: यदि ब्लीडिंग सामान्य से अधिक हो, या दर्द और ऐंठन असहनीय हो जाए, तो बिना देरी किए हमारे अनुभवी विशेषज्ञों से परामर्श लें।

यह बात सत्य है कि महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड का समय पर न आना इन समस्याओं में से मुख्य समस्या है। ऐसे में घबराए नहीं और पीरियड (Period in Hindi) लाने के उपाय पर विचार करें। इस ब्लॉग की सहायता से हम पीरियड में देरी के कारण, और पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय जानने वाले हैं।

ये भी पढ़े: गर्भाशय कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार (Uterine Cancer in Hindi)

पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय (Periods Jaldi Lane Ke Gharelu Upay)

पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय बहुत सारे हैं। यह सारे उपाय सभी के लिए अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपायों को नीचे बताया गया है –

इसे भी पढ़े – रजोनिवृत्ति (Menopause): संकेत, लक्षण और शरीर पर होने वाले बदलाव

  • अदरक और गुड़ का सेवन: पीरियड्स को जल्द लाने के लिए अदरक और गुड़ का सेवन लाभकारी होगा। इसकी मदद से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है, जो पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद कर सकते हैं।
  • पपीता: पपीता में कैरोटीन नामक पदार्थ होता है, जिसकी मदद से पीरियड्स को नियमित करने में बहुत मदद मिलती है। इसकी वजह से महिला के बच्चेदानी में संकुचन होती है, जिससे पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं।
  • हल्दी: हल्दी को गर्म तासीर वाली औषधि के रूप में जाना जाता है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे पीरियड्स समय से जल्दी आते हैं। महिलाएं इसे दूध में मिलाकर भी पी सकती हैं।
  • गर्म पानी से स्नान: हीट पैड का उपयोग या गर्म पानी से स्नान शरीर की मांसपेशियों को आराम दे सकते हैं, जिससे बच्चेदानी में गतिविधि बढ़ जाती है। इसके कारण पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।
  • सौंफ का पानी: यह एक प्रमुख उपाय है। सौंफ को पानी में भिगोए और सुबह उस पानी को छानकर पीएं। यह रक्त प्रवाह को दुरुस्त करने में मदद करता है।
  • व्यायाम: नियमित हल्का व्यायाम या योग करने से पीरियड्स नियमित होते हैं।
  • दालचीनी: दालचीनी का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इसे दूध या चाय में डालकर भी पीया जा सकता है।

पीरियड्स के लिए जीवनशैली में बदलाव (Periods Ke Liye Lifestyle Mein Badlav) — see note below

कृपया ध्यान दें कि यह सारे उपाय सामान्य तौर पर बहुत ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं, लेकिन हर महिला का शरीर अलग होता है। किसी भी प्रकार के उपाय को अपनाने से पहले हमारे अनुभवी विशेषज्ञों से मिलें या फिर उनसे बात करें। लेकिन इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे टिप्स हैं, जो वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भी हैं और उन्हें आप तुरंत अपना भी सकते हैं। इन लाइफस्टाइल टिप्स को अपनाकर आप अपने पीरियड्स को रेगुलर और समय पर ला सकते हैं –

  • नींद और नियम: नियमित दिनचर्या बनाएं और भरपूर नींद शरीर को बैलेंस करने में मदद कर सकती है।
  • स्ट्रेस-फ्री लाइफ: योग और मेडिटेशन सिर्फ कसरत नहीं, पीरियड्स नियमित करने की थेरेपी है। इसलिए इसे भी अपनी लाइफस्टाइल में जोड़ें।
  • सुपर डाइट: आयरन और फोलिक एसिड का चुनाव करें, जो शरीर की कमजोरी को जड़ से मिटाने में मदद कर सकता है।
  • संतुलन जरूरी: प्रयास करें कि कड़ी डाइटिंग न करें और न ही तेज वर्कआउट करें। आपको अपने शरीर के साथ जबरदस्ती बंद करनी होगी।
  • हल्की एक्टिविटी: रोज आधा घंटा टहलना या हल्का व्यायाम आपके पीरियड्स को ट्रैक पर लाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़े – पीरियड मिस होने के कारण और घरेलू उपाय।

पीरियड में देरी के कारण (Period Mein Deri Ke Karan)

पीरियड में देरी कई कारण है। नीचे कुछ कारणों को बताया गया है, जो पीरियड्स में देरी के मुख्य कारण साबित हो सकते हैं –

  • तनाव: महिलाओं में हार्मोनल संतुलन के कारण मानसिक और भावनात्मक तनाव होता है, जिसके कारण पीरियड्स में देरी होती है
  • हार्मोनल असंतुलन: शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि थायराइड या पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)। यह दोनों समस्याएं पीरियड्स में देरी का कारण बन सकते हैं।
  • वजन में बदलाव: बिना कारण अचानक वजन बढ़ जाना पीरियड्स के समय में बदलाव का मुख्य कारण साबित हो सकता है।
  • मेडिकल कंडीशन: कुछ मेडिकल कंडीशन के कारण डायबिटीज, थायराइड रोग, और अन्य चिकित्सीय स्थितियां भी पीरियड में देरी का कारण बन सकते हैं।
  • प्रेगनेंसी: प्रेगनेंसी की स्थिति में पीरियड्स आते ही नहीं है।
  • आहार की कमी: शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पीरियड्स में देरी होती है।

इसे भी पढ़े – पीरियड में कम ब्लीडिंग होने के कारण और उपचार।

निष्कर्ष

पीरियड्स देर से आना एक चिंता का विषय है, जिसमें घरेलू उपाय बहुत मदद कर सकते हैं। हालांकि यह सारे उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं, लेकिन यदि पीरियड्स में बार-बार देरी होती है, तो डॉक्टर से परामर्श करना आपके लिए उचित होगा। इन सभी उपायों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी प्रकार की एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

इसे भी पढ़े – वीर्य बढ़ाने और गाढ़ा करने के प्रभावी घरेलु उपाय

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या खाने से पीरियड्स जल्दी आते हैं? (Kya Khane Se Periods Jaldi Aate Hain)

कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं जैसे कि पपीता, अदरक, हल्दी, सौंफ, और दालचीनी। जिसके बारे में इस ब्लॉग में आपको पढ़ने को मिल जाएगा। 

तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या करें? (Jaldi Period Lane Ke Liye Kya Karein)

हम आपको सलाह देंगे कि तुरंत पीरियड लाने के लिए कोई भी उपाय न करें। हालांकि गर्म पानी से स्नान करना, हल्दी वाला दूध पीना, अदरक और गुड़ के सेवन से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

इसके अलावा आप निम्न उपायों को भी अपना सकते हैं:

  1. गर्म पानी से सिकाई करें।
  2. पपीता का सेवन करें।
  3. नारियल पानी और हल्दी का सेवन करें।
  4. अदरक की चाय में शहद मिलाकर पीएं।
  5. तुलसी के पत्तों का सेवन करें
  6. योग और व्यायाम करें।
  7. पानी का अधिक सेवन करें।
  8. स्वस्थ भोजन का सेवन करें, जैसे: विटामिन C और आयरन से भरपूर आहार लें।
Share :

Written and Verified by:

MBBS, MD (Obstetrics & Gynaecology), FICMCH, FMAS Certificate Course and Training in Endoscopy from World Association of Laparoscopic Surgeons and Ethicon Endo-surgery Institute Advanced Robotic Gynaecologic Surgeon Dr Anjali Kumar is a renowned obstetrician & gynecologist as well as a trained advanced robotic surgeon with over 35+ years of experience in her field. She is counted amongst some of the...