Trust img

Home >Blogs >सांस फूलना: सामान्य थकान या फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत?
CK Birla Hospital

सांस फूलना: सामान्य थकान या फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत?

Pulmonology | by Dr Vikas Mittal on Apr 23, 2026

Share :

Summary

  • सांस फूलना (Dyspnea) केवल थकान नहीं, बल्कि हृदय या फेफड़ों की गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।
  • सीने में जकड़न, सांस फूलना, खांसी आना और सामान्य गतिविधियों के दौरान अत्यधिक थकान इस स्थिति के कुछ सामान्य लक्षण है।
  • प्रदूषण, धूम्रपान, प्रेगनेंसी में सांस फूलना, और थायराइड जैसी स्थितियाँ इस स्थिति के कुछ सामान्य कारण है।
  • समय पर फेफड़ों में इन्फेक्शन के लक्षण पहचानना और विशेषज्ञ पल्मोनोलॉजिस्ट से जांच कराना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
  • जीवनशैली में सुधार और सही उपचार से सांस की समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

अपना पसंदीदा खेल खेलते हुए यदि अचानक आपको महसूस होता है कि आपके फेफड़े पर्याप्त हवा नहीं खींच पा रहे हैं, तो आपको कैसे लगेगा। सीने में भारीपन, सांस फूलना और घबराहट होना आपको डरा देता है।

क्या यह सिर्फ बढ़ती उम्र या कमजोरी है? या फिर आपका शरीर आपको किसी बड़े खतरे, जैसे फेफड़ों की बीमारी, के प्रति आगाह कर रहा है? सांस लेना जीवन की सबसे स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन जब यही प्रक्रिया बोझ बन जाए, तो इसे नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। सीके बिरला अस्पताल में हम समझते हैं कि हर उखड़ी हुई सांस के पीछे एक कहानी और एक चिंता होती है। आइए, इस ब्लॉग के माध्यम से विस्तार से समझते हैं कि आखिर सांस का फूलना कब सामान्य है और कब यह ‘मेडिकल इमरजेंसी’ है। और यदि ये मेडिकल इमरजेंसी बनती है, तो बिना देर किए हमारे अनुभवी विशेषज्ञों से परामर्श लें और इलाज लें।

सांस फूलना (Dyspnea) असल में है क्या?

WHO के अनुसार, वायु प्रदूषण के कारण हर साल दुनिया भर में लाखों लोग श्वसन रोगों का शिकार होते हैं, जिसका सबसे सामान्य लक्षण होता है सांस फूलना। मेडिकल भाषा में सांस फूलने को ‘डिस्पनिया’ (Dyspnea) कहा जाता है। यह वह स्थिति है जब व्यक्ति को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और उसे सांस लेने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता है। कई बार जल्दी सांस फूलने के कारण शारीरिक सक्रियता की कमी हो सकती है, लेकिन यदि यह समस्या बिना किसी मेहनत के हो रही है, तो यह चिंता का विषय है।

सांस फूलने के पीछे के सामान्य और छिपे हुए कारण

हर बार सांस फूलना किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। इसके कुछ सामान्य कारण निम्नलिखित हो सकते हैं –

  • शारीरिक कमजोरी और मोटापा: यदि आप सक्रिय नहीं हैं, तो चलते समय सांस फूलना एक आम लक्षण है।
  • एनीमिया (खून की कमी): शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने से अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाती
  • गर्भावस्था के दौरान सांस लेने में तकलीफ: गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और गर्भाशय का विस्तार फेफड़ों पर दबाव डालता है, जिससे सांस लेने में समस्या होती है।
  • तेज़ दौड़ते समय सांस फूलना: यदि आप अचानक दौड़ना शुरू करते हैं, तो फेफड़े ऑक्सीजन की मांग पूरी नहीं कर पाते। इसे दौड़ते समय सांस फूलना भी कहा जाता है, जो अक्सर स्टैमिना की कमी को दर्शाता है।

ये भी पढ़े: सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करें?

ये सभी कारण सामान्य कारण हैं, लेकिन सांस फूलने के कुछ गंभीर कारण भी होते हैं, जिन्हे हम नीचे समझने वाले हैं।

ये भी पढ़े: इओसिनोफिलिया क्या है – कारण, लक्षण और घरेलू उपचार (Eosinophils in Hindi)

सांस फूलने के पीछे के गंभीर कारण

अगर आपको बार-बार सांस फूलना जैसी समस्या हो रही है, तो इसके पीछे आपके श्वसन तंत्र (Respiratory System) की कोई गड़बड़ी हो सकती है। चलिए समझते हैं कि कौन से गंभीर कारण हैं –

ये भी पढ़े: ट्यूबरक्लोसिस क्या है – कारण, लक्षण और बचाव

ये सारे कारण गंभीर कारण हैं और यदि आप इनमें से किसी भी कारण के चपेट में आ रहे हैं, तो हमारी सलाह यही होगी कि आप सबसे पहले हमारे अनुभवी विशेषज्ञों से मिलें और इलाज लें।

ये भी पढ़े: बंद नाक का कारण, लक्षण और इलाज

इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज

सांस फूलने के साथ कुछ अन्य लक्षण इस स्थिति को और गंभीर बना देते हैं जैसे कि –

  • सांस फूलना और खांसी आना: यह कफ या इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है।
  • सांस फूलना और सीने में दर्द: यह फेफड़ों के साथ-साथ हृदय रोग (Heart Attack) का भी संकेत हो सकता है।
  • अचानक सांस फूलना: यदि बिना किसी कारण के दम घुटने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • थकान और सांस फूलना: यदि हल्का काम करने पर भी आप हांफने लगते हैं, तो यह हृदय की पंपिंग क्षमता में कमी का संकेत हो सकता है।

ये भी पढ़े: खांसी का कारण और इलाज

इस टेबल में बताए गए लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत परामर्श लें। आपकी समझ के लिए हमने इसमें लक्षण के संभावित कारण और उसकी गंभीरता भी बताई है –

लक्षण संभावित कारण गंभीरता
चलते समय सांस फूलना मोटापा या एनीमिया मध्यम
लेटने पर सांस फूलना हृदय की समस्या (Heart Failure) उच्च (तुरंत जांच कराएं)
सांस के साथ घरघराहट अस्थमा या ब्रोंकाइटिस मध्यम से उच्च

ये भी पढ़े: गले में सूजन का कारण और उपचार

कब सांस फूलना आपके लिए ‘खतरे की घंटी’ साबित हो सकती है?

चलिए इसे एक आंकड़े की मदद से समझने का प्रयास करते हैं। भारत में लगभग 15-20% वयस्क किसी न किसी स्तर की श्वसन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए यदि आपको निम्नलिखित लक्षण महसूस होते हैं तो बिना देर किए हमारे अनुभवी विशेषज्ञों से मिलें और जानें कि इलाज का पूरा शेड्यूल क्या होगा –

  • आराम करते समय भी सांस लेने में दिक्कत हो।
  • होंठ या नाखून नीले पड़ने लगे (ऑक्सीजन की कमी)।
  • सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज (Wheezing) आए।
  • पैरों में सूजन के साथ ज्यादा सांस फूलने का कारण हृदय संबंधी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़े: सूखी खांसी: कारण, लक्षण, घरेलू उपाय और निदान

सही जांच और डायग्नोसिस

सीके बिरला अस्पताल में हम आधुनिक तकनीक के माध्यम से आपकी समस्या की जड़ तक पहुंचते हैं। फेफड़ों की स्थिति जानने के लिए निम्नलिखित टेस्ट किए जा सकते हैं:

  • स्पाइरोमेट्री (PFT): फेफड़ों की कार्यक्षमता मापने के लिए ये टेस्ट होता है।
  • चेस्ट एक्स-रे और सीटी स्कैन: फेफड़ों में इन्फेक्शन का इलाज शुरू करने से पहले फेफड़ों की संरचना देखने के लिए इस टेस्ट को कराया जाता है। ये एक सामान्य टेस्ट है, जिसको कराना इलाज की पहली सीढ़ी है।
  • ब्लड टेस्ट: इन्फेक्शन और एनीमिया की जांच के लिए ये टेस्ट होता है।

प्रभावी इलाज: दवाओं से लेकर जीवन शैली तक

फेफड़ों में इन्फेक्शन का इलाज इन्फेक्शन के प्रकार पर निर्भर करता है। इसके कुछ प्रमुख तरीके हैं, जिन्हें हमने एक-एक करके समझाया है –

इनहेलर और सटीक दवाएं

अगर इन्फेक्शन की वजह से सांस की नली में सूजन आ गई है या मरीज को अस्थमा और COPD जैसी स्थिति है, तो इनहेलर सबसे कारगर साबित होते हैं।

  • ब्रोंकोडाईलेटर्स: ये फेफड़ों की मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।
  • एंटीबायोटिक्स या एंटीवायरल्स: अगर इन्फेक्शन बैक्टीरिया की वजह से है, तो डॉक्टर एंटीबायोटिक का कोर्स देते हैं। वायरल इन्फेक्शन में अक्सर सहायक दवाओं और आराम की सलाह दी जाती है।

बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा या एंटीबायोटिक न लें, क्योंकि इससे शरीर में ‘ड्रग रेजिस्टेंस’ बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े: जानिए फेफड़ों में पानी भरने के मुख्य कारण और इलाज

पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन

यह फेफड़ों के लिए एक तरह की “जिम” की तरह है। जब इन्फेक्शन की वजह से फेफड़े कमजोर हो जाते हैं या सांस फूलने लगती है, तब यह प्रोग्राम बहुत मददगार होता है।

  • इसमें विशेष ब्रीदिंग एक्सरसाइज (जैसे ‘पर्स्ड लिप ब्रीदिंग’) सिखाई जाती हैं।
  • यह न केवल आपकी ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाता है, बल्कि दैनिक कार्यों को करने के लिए शरीर के स्टैमिना को भी सुधारता है।

ऑक्सीजन थेरेपी

जब इन्फेक्शन इतना गंभीर हो जाए कि फेफड़े खून में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पा रहे हों, तब ऑक्सीजन थेरेपी की जरूरत पड़ती है।

  • यह आमतौर पर अस्पताल में या पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के जरिए घर पर दी जा सकती है।
  • यह अंगों को डैमेज होने से बचाता है और मरीज की घबराहट कम करता है।

रिकवरी के लिए जीवनशैली में बदलाव

दवाओं के साथ-साथ आपकी दिनचर्या ही आपकी असली रिकवरी तय करती है:

  • हाइड्रेटेड रहें: खूब पानी पिएं ताकि फेफड़ों में जमा बलगम (Mucus) पतला होकर आसानी से बाहर निकल सके।
  • धूम्रपान से दूरी: सिगरेट का धुआं फेफड़ों की हीलिंग प्रक्रिया को रोक देता है। रिकवरी के दौरान इससे पूरी तरह बचें।
  • भाप लेना: यह बंद रास्तों को खोलने और सीने की जकड़न को कम करने का एक पुराना लेकिन प्रभावी तरीका है।

ये भी पढ़े: गले में अत्यधिक बलगम क्यों बनता है और इसका स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?

घबराहट और सांस फूलने की समस्या के घरेलू उपाय

यदि समस्या गंभीर नहीं है, तो आप कुछ सांस फूलना घरेलू उपाय अपना सकते हैं –

  • प्राणायाम और योग: फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए ‘अनुलोम-विलोम’ बेहतरीन है।
  • अदरक और शहद: ये दोनों आयुर्वेदिक औषधियाँ हैं। इनके सेवन से सांस फूलना और खांसी आने की समस्या में राहत मिलती है।
  • गुनगुना पानी पीना: गुनगुने पानी का सेवन और प्रदूषण से बचाव। इससे आपको बहुत मदद मिल सकती है।
  • सांस फूलना और घबराहट होना घरेलू उपाय: गहरी सांस लें और घबराहट होने पर ठंडे पानी का सेवन करें।
  • स्वस्थ आहार: विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन लें

निष्कर्ष

सांस का फूलना कोई सामान्य घटना नहीं है, जिसे आप “कल देखेंगे” कहकर टाल सके। यह आपके शरीर का एक महत्वपूर्ण संदेश है। चाहे वह रनिंग करते समय सांस फूलना हो या थकान, सही समय पर पहचान और विशेषज्ञ की सलाह आपको भविष्य की बड़ी मुश्किलों से बचा सकती है। याद रखें, स्वस्थ फेफड़े ही एक स्वस्थ जीवन की नींव हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सांस फूलना सिर्फ फेफड़ों की बीमारी का संकेत है?

नहीं, सांस फूलना हृदय रोग, एनीमिया, तनाव, मोटापा या थायराइड जैसी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यह हमेशा फेफड़ों की बीमारी नहीं होती, लेकिन इसकी जांच जरूरी है।

क्या गैस या एसिडिटी से भी सांस फूल सकती है?

हां, पेट में अत्यधिक गैस या एसिड रिफ्लक्स (GERD) डायफ्राम पर दबाव डाल सकता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई या भारीपन महसूस हो सकता है।

क्या सोते समय सांस फूलना खतरनाक है?

हाँ, इसे ‘स्लीप एपनिया’ या हृदय की समस्या का संकेत माना जा सकता है। अगर सोते समय अचानक सांस उखड़ने से नींद खुलती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

क्या ठंड के मौसम में सांस फूलना बढ़ जाता है?

ठंडी हवा फेफड़ों की नली को सिकोड़ सकती है, जिससे अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को सांस लेने में अधिक दिक्कत होती है।

क्या सांस फूलने पर तुरंत इनहेलर लेना सही है?

इनहेलर केवल तभी लें जब वह डॉक्टर द्वारा सुझाया गया हो। बिना डॉक्टरी सलाह के इनहेलर का उपयोग समस्या को और जटिल बना सकता है।

क्या एनीमिया के कारण भी जल्दी सांस फूल सकती है?

जी हां, शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी होने पर खून फेफड़ों से अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं ले जा पाता, जिससे व्यक्ति जल्दी थक जाता है।

फेफड़ों को प्राकृतिक रूप से मजबूत कैसे बनाएं?

नियमित व्यायाम, अनुलोम विलोम, प्रदूषण मुक्त वातावरण और धूम्रपान से दूरी बनाकर आप फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Share :

Written and Verified by:

Similar Pulmonology Blogs

View more

Request a call back


By clicking Proceed, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy