गले में खराश होना एक आम समस्या है। यह अधिकतर मौसम में बदलाव आने पर दिखाई देता है। इससे ग्रसित होने पर आपको कुछ भी खाने-पीने या निगलने में काफी दर्द और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गले में खराश का सामान्य कारण होने पर इसके उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि कुछ दिनों के अंदर यह अपने आप ही ठीक हो जाता है। लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो चिकित्सा रूप से इसका उपचार किया जाता है। इस ब्लॉग में हम गले में खराश के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
Table of Contents
दूसरी समस्याओं की तरह गले में खराश होने पर भी आप खुद में कुछ लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
अगर आपको गले में खराश है तो आप खुद में ऊपर दिए गए लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं।
गले में खराश कई कारणों से होता है। लेकिन इसके मुख्य कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:
अगर आप ऊपर दिए गए कारणों को ध्यान में रखकर और कुछ सावधानियां बरतकर खुद को इस समस्या से बचा सकते हैं।
किसी सामान्य कारण से गले में खराश होने पर इसके उपचार की आवश्यकता नहीं पड़ती है। क्योंकि कुछ दिनों के भीतर यह अपने आप ही ठीक हो जाता है। हालांकि, जब यह अपने आप ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर से परामर्श लेने का सुझाव दिया जाता है।
गले में खराश का उपचार करने के लिए कुछ खास घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके गले में खराश है तो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद आप नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक गिलास पानी को हल्का गर्म करने के बाद उसमें थोड़ा सा नामक मिलाकर – गरारा करने से गले में खराश के कारण उत्पन्न दर्द से राहत मिलती है।
अगर आपको गले में खराश है तो ठंडा या नॉर्मल पानी के बजाय हल्का गर्म का सेवन करें। इससे गले की खिचखिच दूर होती है और गले के दर्द से भी राहत मिलती है।
आप चाहें तो पानी में नींबू का रस डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से गले में नमी बनी रहती है और गले में खराश के कारण उत्पन्न दर्द दूर होता है।
अदरक का सूप भी गले में खराश होने पर काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, आप चाय में अदरक डालकर उसका भी सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जिससे दर्द और सूजन से राहत मिलती है।
गले में खराश को दूर करने के लिए गले की सिकाई कर सकते हैं। इससे गले की ग्रंथियों को आराम मिलता है जिससे खराश से राहत मिलती है।
इन सबके अलावा, गले में खराश होने पर आपको कुछ खानपान की चीजों से परहेज करना चाहिए। इसमें तले-भुने और मसालेदार खाद्य पदार्थ, ब्रेड, आचार, कोल्ड ड्रिंक्स, सिगरेट, शराब आदि शामिल हैं।
अगर गले का खराश एक सप्ताह से पुराना है, अपने आप ठीक नहीं हुआ है, घरेलू नुस्खों से कोई फायदा नहीं हो रहा है या इसके लक्षण लगातार गंभीर हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत एक अनुभवी नाक, कान और गले के डॉक्टर यानी ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।
आपके लक्षणों के आधार पर डॉक्टर कुछ जांच की मदद से गले में खराश के सटीक कारण का पता लगाकर उनके अनुसार उपचार शुरू कर आपकी समस्या को दूर कर सकते हैं। लंबे समय तक गले में खराश को नजरअंदाज करना या घरेलू उपायों के भरोसे बैठे रहना उचित नहीं है।