बंद नाक का कारण, लक्षण और इलाज | Nose block in Hindi
नाक बंद होने की समस्या सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम हो सकती है। इसका कारण सामान्य एलर्जी से लेकर साइनस में इंफ्केशन या नाक की हड्डी टूटना आदि हो सकते हैं। नाक बंद यानी जाम होने के कारण आपको अनेक परेशानियां जैसे की नाक में सूजन, गले में खराश सांस लेने में तकलीफ, सर्दी, खांसी और बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
बंद नाक के कारण
नाक बंद यानी जाम होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें एलर्जी या सामान्य संक्रमण के कारण नाक के उत्तक (टिशू) में सूजन आना या द्रव भर जाना शामिल है। अधिकतर मामलों में यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नहीं होता है। हालाँकि, यह देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में साइनस क्षेत्र में इंफेक्शन इसका मुख्य कारण होता है।
इन सबके अलावा, बंद नाक के कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:
- इंफेक्शन या एलर्जी होना
- पराग ज्वर से ग्रसित होना
- नाक की हड्डी टेढ़ी होना
- नेजल पॉलिप्स की शिकायत होना
- रसायन पदार्थों के संपर्क में आना
- क्रोनिक साइनस की शिकायत होना
- वातावरण में उपस्थित कणों के संर्पक में आना
साथ ही, कभी-कभी गर्भवती महिलाओं में भी बंद नाक की शिकायत हो सकती है। गर्भवती महिला के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होने पर रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है जिसके कारण नाक बंद यानी जाम हो सकता है।
बंद नाक के लक्षण
नाक बंद होने पर आप खुद में नाक जाम होने के साथ-साथ दूसरे भी लक्षणों को अनुभव कर सकते हैं जैसे कि:
- खांसी होना
- गले में खराश होना
- नाक में सूजन होना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- कभी-कभी नाक से पानी आना
- सांस फूलने जैसा महसूस करना
इंफेक्शन यानी संक्रमण के कारण नाक बंद होने पर आप निम्न लक्षणों को अनुभव कर सकते हैं:
- जुखाम होना
- बुखार होना
- सर में दर्द होना
- दांत में दर्द होना
- सांस से बदबू आना
- थकान महसूस करना
- कमजोरी की शिकायत होना
हालाँकि, ये लक्षण सामान्य कारणों से नाक बंद होने के कारण भी हो सकते हैं। डॉक्टर लक्षणों के आधार पर जांच की मदद से नाक बंद होने के सटीक कारण की पुष्टि कर सकते हैं।
बंद नाक का इलाज
बंद नाक का इलाज उसके कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है। इस समस्या का उपचार करने के लिए डॉक्टर कुछ विशेष टैबलेट और सीरप निर्धारित कर सकते हैं। हालाँकि, नाक बंद होने का कारण संक्रमण, नाक की हड्डी टूटने आदि पर डॉक्टर सर्जरी या दूसरे प्रकार के उपचार की सहायता ले सकते हैं।
निष्कर्ष
धूल, गर्मी, सर्दी या बदबू के प्रति एलर्जी, साइनस में संक्रमण या नाक में सूजन और दूसरे अनेक कारणों से नाक बंद होने की शिकायत हो सकती है। अधिकतर मामलों इसके कारण सामान्य होते हैं। यह हर मौसम में हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है।
बंद नाक का कारण अगर कोई सामान्य समस्या जैसे की धूल, बदबू या ठंड के प्रति एलर्जी है तो कुछ ख़ास घरेलू नुस्खों से इसे दूर किया जा सकता है। दूसरे मामलों में दवाओं की आवश्यकता होती है। अगर बंद नाक का कारण कोई गंभीर समस्या है तो ऐसे में डॉक्टर सर्जरी या दूसरे माध्यम का चयन करते हैं।
अगर आप भी बंद नाक से परेशान हैं तो तुरंत नाक के विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। समय पर उचित उपचार और देखभाल से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।