जोड़ शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं जो हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियां जैसे कि उठना, बैठना, सोना, चलना आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन कई बार कुछ स्थितियों के कारण जब शरीर के जोड़ जैसे कि कोहनी, घुटना, टखना, कंधा, कूल्हा आदि में दर्द होता है तो हमें अपने दैनिक जीवन के कामों को पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आमतौर पर बूढ़े लोगों में जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है, लेकिन चोट, मोच या किसी बीमारी के कारण यह बच्चों या जवान लोगों में भी देखने को मिल सकता है। आइए, इस ब्लॉग में हम जोड़ों में दर्द के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
Table of Contents
जोड़ों में दर्द के अनेक कारण हो सकते हैं जिसमें गठिया, बर्साइटिस और मांसपेशियों में दर्द आदि। जोड़ों में दर्द के मुख्य कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:
आमतौर पर जोड़ों में दर्द और गठिया के लक्षण लगभग एक जैसे हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, इन दोनों स्थितियों में निम्न लक्षणों को अनुभव किया जा सकता है:
गठिया होने पर आप दूसरे भी लक्षणों को अनुभव कर सकते हैं जैसे कि जोड़ों में सूजन आदि। हालाँकि, ये लक्षण अन्य अंतर्निहित स्थितियां जैसे कि ल्यूपस, सोरायसिस, गाउट या कुछ संक्रमण के कारण भी हो सकते हैं जिसकी पुष्टि जाँच के बाद होती है।
जोड़ों में दर्द का उपचार उसके कारण, प्रकार, गंभीरता और मरीज की उम्र एवं समग्र स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अगर जोड़ों में दर्द का कारण चोट है तो शुरुआती उपचार के तौर पर डॉक्टर आराम करने का सुझाव और सूजन के लिए कुछ दवाएं निर्धारित करते हैं।
दर्द को नियंत्रित करने के लिए दर्द निवारक या दूसरी दवाओं की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही, शारीरिक चिकित्सा की भी जरूरत पड़ सकती है। इन सबके अलावा, जोड़ों के दर्द का इलाज करने के लिए डॉक्टर निम्न का इस्तेमाल कर सकते हैं:
आपके जोड़ों के दर्द के लिए सटीक उपचार क्या है – इस बात की पुष्टि जोड़ों के दर्द का निदान करने के बाद होती है।
जोड़ें शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिनकी गतिशीलता हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियों को आसान और आरामदायक बनाती हैं। लेकिन अनेक कारण जैसे कि चोट, संक्रमण या बीमारी के कारण जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
जोड़ों में दर्द होने पर आपका चलना, फिरना, उठना, बैठना या दैनिक जीवन के कामों को करना मुश्किल हो सकता है। इस स्थिति में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। डॉक्टर कुछ जांच की मदद से जोड़ों में दर्द के सटीक कारन का पता लगा सकते हैं।
उसके बाद, उचित उपचार से इसे दूर कर सकते हैं। जोड़ों में दर्द का उपचार कई तरह से किया जाता है। आमतौर पर जोड़ों में दर्द की समस्या को दूर करने के डॉक्टर दर्द के कारण, प्रकार, गंभीरता और मरीज की उम्र एवं संपूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उपचार के प्रकार का चयन कर इलाज की प्रक्रिया शुरू करते हैं।