
क्या प्रेगनेंसी में संबंध बनाना चाहिए? कई बार यह सवाल कपल्स के सामने आता होगा। इस प्रश्न का उत्तर हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से देने वाले हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में प्रेगनेंसी में शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जब डॉक्टर मना कर दे तो आपको रुक जाना चाहिए।
चलिए इस ब्लॉग की मदद से इस प्रश्न के उत्तर को जानने का प्रयास करते हैं। इसके अतिरिक्त प्रेगनेंसी के संबंध में पूर्ण सहायता के लिए आप हमारे विशेषज्ञों से भी मदद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़े – प्रेगनेंसी में क्या खाये और क्या न खाये (Pregnancy food in Hindi)
ज्यादातर मामलों में प्रेगनेंसी में संबंध बनाने को सुरक्षित माना जाता है। आप ऐसा तब तक कर सकते हैं, जब तक आपके डॉक्टर ऐसा करने से मना न करें। हालांकि कुछ मामलों में शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना किया जाता है, क्योंकि इससे महिला और बच्चे, दोनों के ही स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है। निम्न स्थितियों में प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए-
इस प्रश्न के उत्तर को जानने के लिए कई रिसर्च भी हुए हैं। लगभग सभी रिसर्च में यह सामने आया है कि प्रेगनेंसी के दौरान संबंध स्थापित करने से बच्चे के ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया है कि प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाने से बच्चे का विकास बेहतर होता है। इसके अतिरिक्त प्लेसेंटा या गर्भाशय ग्रीवा के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है, तो आप प्रेगनेंसी के दौरान संबंध बना सकते हैं।
इसे भी पढ़े – प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में क्या क्या लक्षण दिखते हैं?
यह इस ब्लॉग का सबसे मुख्य प्रश्न है। प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाना बंद करने का कोई निश्चित समय नहीं है। इस प्रश्न का उत्तर जानने में एक अनुभवी डॉक्टर आपकी मदद कर सकते हैं। इस स्थिति में अनुभवी प्रसूती स्त्री रोग विशेषज्ञ आपकी मदद कर सकती हैं। वह आपके स्थिति का आकलन करेंगे और उसी के अनुसार आपको सुझाव देंगे। हमारे अनुसार, प्रेगनेंसी के तीसरी तिमाही तक शारीरिक संबंध बनाने से कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि यदि कोई जटिलता आपको परेशान कर रही है, तो सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श लें और फिर ही कोई कदम उठाएं।
इसे भी पढ़े – प्रेगनेंसी के दूसरे महीने के लक्षण।
गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के कई फायदे हैं, जैसे कि –
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान पेट में दर्द होने के कारण और इलाज
ऑक्सीटोसिन एक हार्मोन है, जो बच्चेदानी के सिकुड़ने और दूध उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। इन फायदों से एक और प्रश्न का उत्तर हमें मिल जाता है जैसे कि – प्रेगनेंसी में संबंध बनाने से क्या होता है? (pregnancy me sambandh banane se kya hota hai)।
इसे भी पढ़ें: पोस्टीरियर प्लेसेंटा क्या है? गर्भावस्था में प्लेसेंटा की भूमिका
गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाना एक व्यक्तिगत निर्णय है। आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अपने शरीर को सुनना चाहिए। यदि आपको किसी भी प्रकार की चिंता महसूस होती है, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
इसे भी पढ़ें: जानिए प्रेगनेंसी में संबंध बनाना चाहिए या नहीं ?
अधिकतर मामलों में गर्भावस्था के दौरान सम्बन्ध बनाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि प्रेगनेंसी में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंध बनाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में सोने का सही तरीका | Sleeping position during pregnancy in Hindi
यदि आप गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में संबंध बनाते हैं, तो गर्भपात या मिसकैरेज होने का खतरा बहुत कम होता है। हालांकि इस प्रश्न का उत्तर व्यक्तिगत है, इसलिए अपने डॉक्टर से इस प्रश्न को पूछें।
इस स्थिति में महिला की सेहत बहुत ज्यादा मायने रखती है। गर्भावस्था के 9वें महीने में संबंध बनाया जा सकता है। इससे बच्चे को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, क्योंकि गर्भ में बच्चा एमनियोटिक फ्लूइड से कवर रहता है, जिससे बच्चा पूरी तरह सुरक्षित होता है।
कुछ स्थितियों में प्रेगनेंसी में संबंध बनाने से कोई समस्या नहीं होती है। प्रयास करें कि संबंध बनाते हुए महिला के गर्भ या पेट की तरफ अतिरिक्त दबाव न डालें। वहीं कमजोर गर्भ होने की स्थिति में सेक्स नहीं करना चाहिए।
Written and Verified by:

Similar Gynaecology Blogs
Request a call back