अगर आपकी गर्भावस्था में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है और डॉक्टर ने सेक्स से परहेज करने की सलाह नहीं दी हो तो, आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान संबंध बनाना सुरक्षित और पति-पत्नी के लिए बेहतर होता है।
अगर गर्भपात का खतरा हो, हैवी ब्लीडिंग या अन्य समस्याएं महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
गर्भावस्था के दौरान मेंटल प्रेशर और स्ट्रेस होना आम बात है। इस दौरान संबंध बनाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन (ऑक्सीटोसिन) बढ़ता है जिससे तनाव कम होता है।
शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण नींद में दिक्कतें आती हैं। यौन संबंध से मिलने वाला आराम और सुकून गहरी नींद में मदद करते हैं।
संबंध बनाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो माँ और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है।
गर्भावस्था में कमर दर्द (Back pain in hindi) और मांसपेशियों में जकड़न होना सामान्य है। संबंध बनाने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन बढ़ता है जिससे दर्द कम होता है।
गर्भावस्था में संबंध बनाने से शारीरिक और मानसिक के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी पति-पत्नी के बीच का संबंध बेहतर होता है।
अगर गर्भावस्था सामान्य है और कोई जटिलता नहीं है, तो संबंध बनाना सुरक्षित और फायदेमंद होता है। अगर आपके में अब भी कोई संदेह हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के शुरूआती लक्षण क्या होते हैं ?
कुछ परिस्थितियों में संबंध बनाना जोखिम भरा हो सकता है, जैसे कि:
हमेशा अपने और अपने साथी की सेहत और सहमति को प्राथमिकता दें। अगर प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान सेक्स को लेकर कोई प्रश्न या चिंता हो तो डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें: पीरियड्स के कितने समय बाद सम्बन्ध बनाना चाहिए
मिथक 1: संबंध बनाने से बच्चे को नुकसान हो सकता है।
तथ्य: अगर गर्भावस्था सामान्य है तो संबंध बनाना सुरक्षित होता है। बच्चा एमनियोटिक लिक्विड और गर्भाशय की दीवारों से सुरक्षित रहता है।
मिथक 2: गर्भावस्था में यौन संबंध बनाने से प्रीमेच्योर डिलीवरी हो सकती है।
तथ्य: सामान्य गर्भावस्था में संबंध बनाने से प्रीमेच्योर डिलीवरी कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन अगर जटिलताएं हों तो डॉक्टर से सलाह लें।
मिथक 3: गर्भवती महिला में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है।
तथ्य: यह हर महिला के लिए अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं की इच्छा कम हो सकती है, तो कुछ में बढ़ भी सकती है।
मिथक 4: कुछ खास पोजीशन बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
तथ्य: जब तक महिला को आराम महसूस हो, तब तक संबंध बनाना सुरक्षित है। गर्भावस्था के अंतिम महीनों में पेट पर दबाव न पड़े, इसका ध्यान रखना चाहिए।
मिथक 5: गर्भावस्था में संबंध बनाने से संक्रमण हो सकता है।
तथ्य: अगर दोनों पार्टनर स्वस्थ हैं, तो संक्रमण का खतरा नहीं होता है। लेकिन अगर किसी को यौन संचारित रोग (STD) है तो सुरक्षा जरूरी है।
मिथक 6: गर्भावस्था में संबंध बनाने से गर्भपात हो सकता है।
तथ्य: अगर गर्भावस्था सामान्य है तो इससे गर्भपात नहीं होता है। लेकिन अगर डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है तो निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में कितने समय के बाद सम्बन्ध बनाना बंद कर देना चाहिए
गर्भावस्था में यौन संबंध बनाना आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन हर महिला की स्थिति अलग हो सकती है। डॉक्टर आपकी सेहत और गर्भावस्था की स्थिति के आधार पर कुछ सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग क्यों होती है?
डॉक्टर सेक्स से परहेज करने की सलाह दे सकते हैं अगर:
अगर गर्भावस्था सामान्य है तो डॉक्टर सेक्स की अनुमति देते हैं। लेकिन किसी भी असुविधा, जटिलता या संदेह की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Written and Verified by:
Similar Gynaecology Blogs
Request a call back