Trust img

Home >Blogs >कोरोनरी धमनी रोग (CAD) क्या होता है? इसके प्रकार, कारण, लक्षण और उपचार
CK Birla Hospital

कोरोनरी धमनी रोग (CAD) क्या होता है? इसके प्रकार, कारण, लक्षण और उपचार

Cardiology | by Dr Anshul Kumar Jain on May 11, 2026 | Last Updated : Oct 8, 2026

Share :

Summary

  • इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको कोरोनरी धमनी रोग (CAD) की गंभीरता को समझाना और समय पर सही इलाज के जरिए जीवन बचाने के लिए जागरूक करना है।
  • जब हृदय तक रक्त पहुँचाने वाली धमनियों में रुकावट आती है, तो इसे CAD कहते हैं।
  • जीवनशैली में बदलाव, दवाओं और एंजियोग्राफी टेस्ट जैसी आधुनिक तकनीकों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
  • सीने में दर्द या भारीपन को सामान्य न समझें; यह हृदय रोग का संकेत हो सकता है। समय पर डॉक्टर से परामर्श ही सबसे सुरक्षित कदम है।

कल्पना कीजिए, आपका हृदय एक पंप की तरह 24 घंटे बिना थके काम करता है, लेकिन जब उसे खुद ऊर्जा देने वाली पाइपलाइन (धमनियों) में कचरा जमा हो जाए, तो क्या होगा? कोरोनरी आर्टरी डिजीज ठीक यही स्थिति है। यह एक ऐसी “साइलेंट किलर” बीमारी है, जो धीरे-धीरे आपके दिल की धड़कन को कमजोर कर सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर होने वाली मौतों में से 32% हृदय रोगों के कारण होती है। आप इस तथ्य से समझ गए होंगे कि हमें इस रोग के बारे में क्यों बात करने की आवश्यकता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ तनाव और खराब खान-पान आम है, अपने दिल की रक्षा करना अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। सीके बिरला अस्पताल में हम न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि आपको एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए सशक्त बनाते हैं।

धमनी किसे कहते हैं और हृदय में इसकी भूमिका क्या है?

विषय को गहराई से समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि धमनी क्या है (dhamni kya hai)। हमारे शरीर में धमनियां वे रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो ऑक्सीजन युक्त शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के बाकी हिस्सों तक ले जाती है। हृदय की अपनी मांसपेशियों को रक्त पहुँचाने वाली खास धमनियों को कोरोनरी आर्टरी कहा जाता है।

जब इन धमनियों की दीवारों के अंदर कोलेस्ट्रॉल, वसा और अन्य पदार्थों का जमाव होने लगता है (जिसे प्लाक कहते हैं), तो रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसी स्थिति को साधारण भाषा में धमनी रोग कहा जाता है।

ये भी पढ़े: कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज 

कोरोनरी धमनी रोग (CAD) क्या है? – Understanding Coronary Artery Disease in Hindi

कोरोनरी धमनी रोग (Coronary artery disease) तब होता है, जब हृदय की मुख्य रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त या बीमार हो जाती हैं। मेडिकल साइंस में इसे ‘एथेरोस्क्लेरोसिस’ भी कहते हैं। जब आपकी कोरोनरी आर्टरी संकरी हो जाती है, तो दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते। शुरुआत में, आपको इसका पता भी नहीं चलता, लेकिन समय के साथ यह सीने में दर्द (एंजाइना) या हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़े: क्या आपके उम्र के अनुसार आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल सही है ? जानें उम्र के अनुसार कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए ?

कोरोनरी धमनी रोग के विभिन्न प्रकार

CAD या कोरोनरी धमनी रोग हर मरीज में एक जैसा नहीं होता। इसके मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं –

  1. स्थिर (Stable CAD): इसमें रक्त प्रवाह धीरे-धीरे कम होता है। मरीज को शारीरिक मेहनत करने पर सीने में दर्द महसूस होता है, जो आराम करने पर ठीक हो जाता है।
  2. अस्थिर (Unstable/Acute CAD): यह स्थिति खतरनाक है। इसमें प्लाक अचानक फट जाता है और खून का थक्का बन जाता है, जिससे रक्त प्रवाह पूरी तरह रुक सकता है। यही स्थिति हार्ट अटैक का कारण बनती है।

ये भी पढ़े: सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करें?

हृदय रोग के इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज

अक्सर लोग हार्ट की बीमारी के लक्षण हिंदी में खोजते हैं ताकि वे समय रहते लक्षणों को पहचानें और सही समय पर सही कदम उठा पाएं। CAD के लक्षण व्यक्ति हर व्यक्ति भिन्न हो सकते हैं –

  • सीने में भारीपन या दर्द (Angina): ऐसा महसूस होना जैसे सीने पर कोई भारी वजन रख दिया गया हो।
  • सांस लेने में तकलीफ: सीढ़ियां चढ़ते समय या पैदल चलते समय जल्दी थक जाना।
  • पसीना और घबराहट: बिना किसी कारण के ठंडा पसीना आना।
  • दर्द का फैलना: गर्दन, जबड़े, पीठ या बाएं कंधे में दर्द का महसूस होना।
  • अपच या मतली: कई बार मरीज इसे गैस की समस्या समझ लेते हैं, जबकि यह हृदय की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़े: पुरुषों में हार्ट अटैक का कारण, लक्षण और बचाव

आखिर क्यों होता है कोरोनरी धमनी रोग? (प्रमुख कारण)

कोरोनरी धमनी रोग के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ हमारी जीवनशैली से जुड़े हैं जैसे कि –

  • उच्च रक्तचाप (High BP): यह धमनियों की दीवारों को सख्त बना देता है।
  • कोलेस्ट्रॉल का स्तर: खून में ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ (LDL) का बढ़ना प्लाक जमने की मुख्य वजह है।
  • मधुमेह (Diabetes): शुगर का उच्च स्तर रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
  • धूम्रपान: तंबाकू धमनियों को संकुचित कर देता है और रक्त के थक्के बनने की संभावना बढ़ाता है।
  • मोटापा और सुस्त जीवनशैली: व्यायाम की कमी दिल की सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

ये भी पढ़े: पुरुषों में हार्ट अटैक का कारण, लक्षण और बचाव

CAD का सटीक निदान और टेस्ट

अगर आपको संदेह है, तो डॉक्टर सबसे पहले आपकी शारीरिक जांच करेंगे और आपके द्वारा महसूस किए जा रहे लक्षणों के बारे में आपसे पूछेंगे। आधुनिक चिकित्सा में इस रोग की पुष्टि के लिए निम्न टेस्ट के सुझाव दिए जाते हैं –

  • ECG (Electrocardiogram): दिल की विद्युत गतिविधि की जांच के लिए इस टेस्ट को कराया जाता है।
  • इकोकार्डियोग्राम: दिल की बनावट और पंपिंग क्षमता देखने के लिए इसे कराया जाता है।
  • एंजियोग्राफी टेस्ट (Angiography): यह सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट है। इसमें एक विशेष डाई और एक्स-रे का उपयोग करके देखा जाता है कि धमनियों में रुकावट (Blockage) कहां और कितनी है।
  • स्ट्रेस टेस्ट: व्यायाम के दौरान दिल की कार्यक्षमता को मापने के लिए इस टेस्ट को कराया जाता है।

ये भी पढ़े: डायबिटीज का आँखों पर प्रभाव और इसके बचाव

कोरोनरी धमनी रोग का आधुनिक उपचार

सीके बिरला अस्पताल में हम नवीनतम तकनीक और विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट की टीम के साथ बेहतरीन इलाज प्रदान करते हैं –

  1. दवाएं (Medications): सबसे पहले फौरन तौर पर कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाएं (Statins), ब्लड थिनर्स और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाली दवाएं दी जाती हैं।
  2. एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग: यदि ब्लॉकेज ज्यादा है, तो एक छोटे बैलून की मदद से धमनी को खोला जाता है और वहां एक धातु का स्टेंट (Stent) रख दिया जाता है ताकि रक्त प्रवाह बना रहे।
  3. कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग (CABG): इसे ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ भी कहा जाता है। इसमें शरीर के दूसरे हिस्से की नस का उपयोग करके रक्त के लिए एक नया रास्ता (Bypass) बनाया जाता है।
  4. जीवनशैली मैनेजमेंट: सही आहार और नियमित व्यायाम उपचार का अनिवार्य हिस्सा है।

ये भी पढ़े: फैटी लिवर का कारण, लक्षण और इलाज

हृदय रोग से बचाव के अचूक उपाय

कहा जाता है कि ‘बचाव इलाज से बेहतर है’। आप इन उपायों से अपने दिल को सुरक्षित रख सकते हैं:

  • संतुलित आहार: नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट का सेवन कम करें। इनके कारण शरीर को हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
  • सक्रिय रहें: प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम करें। इससे आपको निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है।
  • तनाव कम करें: योग और ध्यान (Meditation) को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपका बीपी भी कम होगा, जो अंततः हृदय को थोडा सा आराम देगा।
  • नियमित चेकअप: यदि आपकी उम्र 35 से अधिक है, तो साल में एक बार लिपिड प्रोफाइल और हृदय जांच जरूर कराएं।

ये भी पढ़े: दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ

निष्कर्ष

कोरोनरी धमनी रोग (CAD) एक गंभीर स्थिति है, लेकिन सही जानकारी और समय पर इलाज से इसे पूरी तरह प्रबंधित किया जा सकता है। याद रखें, आपका दिल आपके परिवार की खुशियों का आधार है। यदि आप या आपके परिवार में कोई भी ऊपर बताए गए लक्षणों का अनुभव कर रहा है, तो देरी न करें। एंजियोग्राफी टेस्ट और विशेषज्ञों की सलाह आपके जीवन को नई दिशा दे सकती है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या कोरोनरी धमनी रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है?

CAD को पूरी तरह “रिवर्स” करना मुश्किल है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली, दवाओं और आधुनिक प्रक्रियाओं (जैसे कि स्टेंटिंग) के माध्यम से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज एक सामान्य, सक्रिय जीवन जी सकता है।

क्या युवा लोगों को भी CAD हो सकता है?

हां, आजकल तनाव, जंक फूड और शारीरिक निष्क्रियता के कारण 25 से 40 वर्ष की आयु के युवाओं में भी कोरोनरी आर्टरी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जेनेटिक कारण भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

क्या महिलाओं में CAD के लक्षण अलग हो सकते हैं?

बिल्कुल, महिलाओं में सीने में तेज दर्द के बजाय अत्यधिक थकान, गर्दन या जबड़े में दर्द, सांस की कमी और मतली जैसे लक्षण अधिक देखे जाते हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

क्या व्यायाम से CAD का खतरा कम हो सकता है?

हां, नियमित एरोबिक व्यायाम (जैसे तेज चलना या तैरना) हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बीपी कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है, जिससे धमनियों में रुकावट का जोखिम कम होता है।

CAD और हार्ट अटैक में क्या अंतर है?

CAD धमनियों के संकरा होने की लंबी प्रक्रिया है। जब यह रुकावट अचानक 100% हो जाती है और हृदय की मांसपेशियों को रक्त मिलना बंद हो जाता है, तो उसे हार्ट अटैक कहते हैं। CAD, हार्ट अटैक का मुख्य कारण है।

क्या तनाव से CAD हो सकता है?

अत्यधिक मानसिक तनाव शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन बढ़ाता है, जो धमनियों में सूजन और उच्च रक्तचाप पैदा करते हैं। लंबे समय तक तनाव रहने से हृदय रोग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

CAD की जांच कितनी बार करानी चाहिए?

यदि आपको कोई जोखिम कारक (जैसे शुगर या बीपी) नहीं है, तो 35 की उम्र के बाद हर साल एक बेसिक हार्ट चेकअप कराएं। यदि पहले से ही हृदय रोग है, तो हर 3-6 महीने में डॉक्टर से परामर्श लें।

क्या सीने में जलन हमेशा गैस ही होती है?

नहीं, कई बार दिल की धमनियों में रुकावट (Angina) सीने में जलन या भारीपन जैसा महसूस होती है। यदि यह चलने पर बढ़ती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Share :

Written and Verified by:

MD, DM, FACC, FSCAI Director – Cardiology Dr Anshul Kumar Jain is a renowned Interventional Cardiologist with over 30+ years of experience in advanced cardiac care. Dr Jain has completed prestigious fellowships in Interventional Cardiology from Mount Sinai Medical Center, New York (USA) and The Alfred Hospital, Melbourne (Australia). He specializes in complex coronary interventions, angioplasty, stenting, structural heart disease...
कोरोनरी धमनी रोग (CAD) क्या होता है? इसके प्रकार, कारण, लक्षण और उपचार - CK Birla Hospital