Trust img

Home >Blogs >गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए क्या करें और क्या खाये
CK Birla Hospital

गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए क्या करें और क्या खाये

Share :

Summary

  • IMD (भारतीय मौसम विभाग) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हीटवेव (लू) की घटनाओं में पिछले दशक में 25% की वृद्धि हुई है।
  • गर्मी का मौसम शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स छीन लेता है; इसे संतुलित करना ही असली हाइड्रेशन है।
  • सिर्फ पानी ही नहीं, गर्मी में क्या खाएं और कौन से फल शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं, यह भी जानना आवश्यक है।
  • डिहाइड्रेशन के उन सूक्ष्म लक्षणों को पहचानना, जिन्हें हम अक्सर थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
  • इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जाए क्योंकि उनका शरीर तापमान के प्रति अधिक संवेदनशील होता है।

गर्मियों में दिन थोड़े बड़े हो जाते हैं, जिसके कारण हमें इस भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। कल्पना कीजिए कि आप काम से घर लौटते हैं और आपको अचानक तेज सिरदर्द, चक्कर या अत्यधिक कमजोरी महसूस होती है। हम अक्सर इसे सिर्फ “धूप की थकान” मानकर छोड़ देते हैं, लेकिन असल में यह आपके शरीर की एक पुकार है कि – मुझे हाइड्रेशन चाहिए।

बहुत ज्यादा गर्मी हमारे शरीर के भीतर के जल स्तर और मिनरल्स को सोख लेते हैं। गर्मी में हाइड्रेटेड कैसे रहें, यह केवल एक सवाल नहीं बल्कि इस मौसम में स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी चुनौती है। सीके बिरला हॉस्पिटल में हम रोजाना ऐसे कई मामले देखते हैं जहां समय पर हाइड्रेशन पर ध्यान न देने के कारण लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। आपकी सेहत हमारी प्राथमिकता है, और इसलिए यह ब्लॉग आपको उन छोटी लेकिन प्रभावी आदतों के बारे में बताएगा, जो इस बहुत गर्मी वाले मौसम में आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखेंगी। यदि आपको इस गर्मी किसी भी प्रकार की समस्या नजर आती है, तो बिना देर किए हमारे इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर से परामर्श लें।

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना क्यों जरूरी है?

हमारा शरीर लगभग 60-70% पानी से बना है। जब बाहर गर्मी का मौसम अपने चरम पर होता है, तो शरीर पसीने के जरिए खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में न केवल पानी, बल्कि सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी हमारे शरीर से निकल जाते हैं।

  • तापमान नियंत्रण: पानी शरीर के आंतरिक तापमान को स्थिर रखता है।
  • ऊर्जा का स्तर: डिहाइड्रेशन से खून गाढ़ा होने लगता है, जिससे हृदय को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, और आप थकान महसूस करते हैं।
  • दिमागी सतर्कता: पानी की कमी से एकाग्रता में कमी और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।
  • पाचन स्वास्थ्य: गर्मी में क्या खाएं जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे पचाना, जिसके लिए पानी अनिवार्य है।

ये भी पढ़े: सर्वाइकल पेन के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज

खतरे की घंटी: डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षण

इससे पहले कि स्थिति गंभीर हो, आपका शरीर कुछ संकेत देता है। इनकी पहचान करना गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। आप निम्नलिखित लक्षणों को डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षण मान सकते हैं –

  • मुँह और होंठों का सूखना।
  • पेशाब का रंग गहरा पीला होना (यह सबसे स्पष्ट संकेत है)।
  • बिना किसी खास कारण के सिर दर्द या भारीपन।
  • मांसपेशियों में ऐंठन (Cramps)।
  • त्वचा का रूखापन और चमक खो जाना।

ये भी पढ़े: लिवर में सूजन क्यों होता है: लक्षण, कारण, शरीर पर इसका प्रभाव और इसका इलाज?

गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए क्या करें: प्रभावी उपाय

अक्सर लोग पूछते हैं कि गर्मी में शरीर को ठंडा कैसे रखें? इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बुनियादी बदलाव करने होंगे, जैसे कि –

  • पानी का अलार्म सेट करें: प्यास लगने का इंतज़ार न करें। जब आपको प्यास लगती है, तब तक आपका शरीर पहले ही 1-2% डिहाइड्रेटेड हो चुका होता है। हर घंटे एक गिलास पानी पीने की आदत डालें।
  • इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन: केवल सादा पानी काफी नहीं है। गर्मी में हाइड्रेशन (Hydration in summer) के लिए नींबू पानी, ओआरएस (ORS) या नारियल पानी का सेवन करें ताकि शरीर को मिनरल्स मिलते रहें।
  • बाहर निकलने का समय तय करें: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच जब सूरज की गर्मी से पारा सबसे ज्यादा होता है, तब बाहर निकलने से बचें।
  • सही कपड़ों का चुनाव: ढीले और सूती कपड़े पहनें जो पसीने को सोख सकें और हवा का संचार होने दें।

ये भी पढ़े: आंत में सूजन क्यों होता है: लक्षण, कारण, शरीर पर इसका प्रभाव और इसका इलाज?

गर्मियों में कौन-से फूड्स खाने चाहिए – Hydrating Foods

आपकी थाली ही तय करती है कि आप अंदर से कितने ठंडे रहेंगे। गर्मियों में क्या खाना चाहिए, इसके लिए प्रकृति ने हमें बेहतरीन विकल्प दिए हैं। चलिए इन्हें समझते हैं –

  • तरबूज और खरबूजा: इनमें 90% से अधिक पानी होता है। यह न केवल हाइड्रेट करते हैं, बल्कि लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करते हैं।
  • खीरा और ककड़ी: गर्मी में क्या खाएं की लिस्ट में खीरा सबसे ऊपर होना चाहिए। यह विटामिन K और पानी का खजाना है। इन्हें आप लंच से पहले दोपहर में खाएं।
  • दही और छाछ: प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पाचन को सुधारता है और शरीर की गर्मी को कम करता है। एक गिलास मसाला छाछ गर्मी में आपके लिए एक वरदान के समान है।
  • लौकी और तोरई: ये सब्जियां हल्की होती हैं और शरीर में पानी की कमी को पूरा करती हैं।
  • पुदीना: अपनी चटनी या पानी में पुदीना शामिल करें। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखने की क्षमता रखता है।

ये भी पढ़े: क्या आपके उम्र के अनुसार आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल सही है ? जानें उम्र के अनुसार कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए ?

गर्मियों में हेल्दी ड्रिंक्स: प्यास बुझाएं, सेहत बनाएं

जब बात गर्मियों में हेल्दी ड्रिंक्स की आती है, तो बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स से बेहतर हमारे पारंपरिक विकल्प हैं जैसे कि –

  • नारियल पानी: यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो थकान को तुरंत मिटाता है।
  • आम पन्ना: कच्चे आम से बना यह पेय लू से बचाने का अचूक नुस्खा है।
  • बेल का शरबत: यह पेट को ठंडा रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है।
  • Detox Water for hydration in summer: पानी की बोतल में खीरा, नींबू और पुदीने की पत्तियां डालकर रखें। यह न केवल स्वाद बढ़ाएगा बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करेगा।

ये भी पढ़े: जानें ग्रीन टी के फायदे, नुकसान और सही मात्रा में सेवन

गर्मी में क्या खाएं और क्या पिएं

गर्मी में क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े इसके लिए हमने आपको नीचे एक टेबल दिया है। इस टेबल की मदद से आपको बहुत ज्यादा मदद मिलने वाली है –

समय क्या लें?
सुबह जल्दी एक गिलास गुनगुना पानी या नींबू पानी
नाश्ता दलिया या पोहा और साथ में एक फल (तरबूज/पपीता)
दोपहर का भोजन दाल, चावल, ताजी सब्जी, सलाद (खीरा शामिल करें) और छाछ
शाम का स्नैक नारियल पानी या सत्तू का शरबत
रात का भोजन हल्का खाना जैसे खिचड़ी या सूप

ये भी पढ़े: तेजी से वजन कम करने के घरेलू उपाय और उपचार

गर्मियों में किन चीजों से बचना चाहिए?

गर्मियों में कुछ खाद्य पदार्थों से आपको 2 फीट की दूरी बना लेनी चाहिए जैसे कि –

  • कैफीन और शराब: चाय, कॉफी और शराब मूत्रवर्धक (diuretic) होते हैं, जो शरीर से पानी बाहर निकालते हैं और डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं।
  • ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक: सोडा और पैकेटबंद जूस रक्त शर्करा को एकदम बढ़ाते हैं और प्यास को और ज्यादा बढ़ाते है।
  • तला-भुना और मसालेदार भोजन: यह पाचन तंत्र पर दबाव डालता है और शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ाता है।
  • हाई प्रोटीन डाइट: बहुत अधिक प्रोटीन के पाचन के लिए शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़े: डायबिटीज से बचाव के लिए जीवनशैली में अपनाएँ ये 8 बदलाव

बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास हाइड्रेशन टिप्स

बहुत ज्यादा गर्मी बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक हो सकती है, क्योंकि उनकी उम्र के अनुसार प्यास का एहसास कम हो सकता है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए निम्न विकल्प का सहारा लें –

  • बच्चों के लिए: उन्हें पानी को ‘मजेदार’ बनाकर दें। फलों की स्मूदी या घर पर बने फलों के पॉप्सिकल्स (बर्फ के गोले) दें। सुनिश्चित करें कि वे धूप में खेलते समय हर 20 मिनट में पानी पिएं।
  • बुजुर्गों के लिए: उम्र के साथ किडनी की पानी रोकने की क्षमता कम हो जाती है। उन्हें बार-बार थोड़े अंतराल पर तरल पदार्थ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। गर्मियों में उनके पास हमेशा पानी की बोतल रखें।

ये भी पढ़े: एल्कलाइन वाटर: क्या होता है, फायदे, नुकसान, और सेवन का सही तरीका

निष्कर्ष

गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के उपाय केवल आपकी प्यास बुझाने के बारे में नहीं हैं, बल्कि यह आपके शरीर के हर अंग को सुचारू रूप से चलाने का आधार है। गर्मी में शरीर को ठंडा कैसे रखें, इसके लिए प्रकृति ने हमें अद्भुत फल और सब्जियां दी है। याद रखें, एक स्वस्थ शरीर ही इस बहुत गर्मी वाले मौसम का आनंद ले सकता है।

अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न करें। यदि आपको अत्यधिक थकान, बेहोशी या पेशाब न आने जैसी समस्या महसूस हो, तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। सीके बिरला हॉस्पिटल (CK Birla Hospital) आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है, जहाँ हमारी टीम आपकी सेहत की बारीकियों को समझती है।

सुरक्षित रहें, हाइड्रेटेड रहें!

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

गर्मियों में एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

आमतौर पर एक स्वस्थ वयस्क को 3-4 लीटर तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है। हालांकि, यदि आप धूप में ज्यादा रहते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, तो इसे बढ़ा देना चाहिए।

क्या सिर्फ पानी पीना ही हाइड्रेशन के लिए पर्याप्त है?

नहीं, पसीने के माध्यम से शरीर से नमक और खनिज भी निकल जाते हैं। इसलिए पानी के साथ-साथ नारियल पानी, नींबू पानी या फलों का सेवन जरूरी है ताकि इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी हो सके।

क्या ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है?

जी हां, इसे ‘ओवर-हाइड्रेशन’ या वाटर इंटॉक्सिकेशन कहते हैं। यह शरीर में सोडियम के स्तर को बहुत कम कर सकता है। पानी हमेशा प्यास और आवश्यकता के अनुसार घूँट-घूँट करके पिएं।

क्या ठंडा पानी पीना गर्मियों में सही है?

बहुत अधिक बर्फ वाला ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके पाचन और गले को प्रभावित कर सकता है। मटके (घड़े) का पानी सबसे उत्तम है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडा और एल्कलाइन होता है।

क्या चाय और कॉफी शरीर को डिहाइड्रेट करती हैं?

हाँ, कैफीन एक ड्यूरेटिक है जो पेशाब के जरिए शरीर का पानी बाहर निकालता है। यदि आप चाय पीते हैं, तो उसके बाद अतिरिक्त पानी जरूर पीएं।

क्या गर्मियों में स्पोर्ट्स ड्रिंक पीना जरूरी है?

केवल तभी जब आप बहुत अधिक पसीने वाली एक्सरसाइज या एथलेटिक एक्टिविटी कर रहे हों। आम लोगों के लिए नींबू पानी या नारियल पानी स्पोर्ट्स ड्रिंक से कहीं बेहतर और प्राकृतिक विकल्प हैं।

क्या फल खाने से भी शरीर हाइड्रेट रहता है?

बिल्कुल! तरबूज, संतरा, अंगूर और खीरा जैसे फलों में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।

डीहाइड्रेशन के संकेत और उपाय क्या हैं?

इस टेबल की मदद से आपके प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा –

लक्षण क्या संकेत है? उपाय
गहरा पीला पेशाब गंभीर डिहाइड्रेशन तुरंत 2-3 गिलास पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें।
मांसपेशियों में ऐंठन नमक/पोटैशियम की कमी नारियल पानी या ओआरएस (ORS) पिएं।
सिरदर्द/चक्कर हीट स्ट्रोक की शुरुआत ठंडी जगह पर बैठें और शरीर का तापमान कम करें।
Share :

Written and Verified by: