
कुष्ठ रोग (हैनसेन रोग) एक पूरी तरह इलाज योग्य बैक्टीरियल संक्रमण है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। इस विस्तृत लेख में जानें कुष्ठ रोग क्या है, इसके शुरुआती लक्षण, कारण, फैलने का तरीका, प्रकार, जांच, आधुनिक मल्टीड्रग थेरेपी (MDT) से इलाज और बचाव के प्रभावी उपाय। साथ ही जानें कि यह बीमारी सामान्य संपर्क से नहीं फैलती और इससे जुड़ी आम गलतफहमियों का वैज्ञानिक सच। यदि त्वचा पर लंबे समय से बने धब्बे, सुन्नपन या नसों में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो विशेषज्ञ से तुरंत परामर्श लें और समय रहते सही इलाज शुरू करें।
अगर आपकी त्वचा पर कोई ऐसा दाग या धब्बा है, जो हफ्तों से जा नहीं रहा, और उस जगह पर छूने पर कुछ महसूस नहीं होता, तो यह बात मन में कहीं न कहीं खटकती ज़रूर है। ज्यादातर लोग इसे मामूली एलर्जी या फंगल इंफेक्शन समझ कर टाल देते हैं, और यहीं से देरी शुरू होती है। सच यह है कि कुष्ठ रोग आज भी भारत में एक बड़ी सच्चाई है, ना कि इतिहास की किताबों में दबा कोई पुराना अध्याय। दुनिया भर में हर साल सामने आने वाले नए मामलों में से आधे से ज़्यादा अकेले भारत से होते हैं।
लेकिन एक बात राहत की भी है, यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है, और जितनी जल्दी पहचान होगी, उतना ही कम नुकसान शरीर को होगा। इस ब्लॉग में हम आपको कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, प्रकार, जांच और इलाज के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप या आपका कोई अपना समय रहते सही कदम उठा सकें। किसी भी संदेह की स्थिति में देरी न करें, हमारे अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञों से अपॉइंटमेंट बुक करें और सही निदान पाएं।
कुष्ठ रोग, जिसे मेडिकल भाषा में हैनसेन रोग (Hansen’s Disease) भी कहा जाता है, एक क्रोनिक संक्रामक बीमारी है, जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री नाम के एक धीमी गति से बढ़ने वाले बैक्टीरिया की वजह से होती है। भारत के कई हिस्सों में इस रोग को कोढ़ रोग भी कहा जाता है, लेकिन मेडिकल भाषा में बताए गए नाम आपको ऊपर बता दिए गए हैं। यह मुख्य रूप से त्वचा और नसों को प्रभावित करता है, लेकिन कई बार आंखों और नाक के अंदरूनी हिस्से पर भी इसका असर देखने को मिलता है। बहुत से लोग आज भी कुष्ठ रोग क्या होता है, यह सवाल पूछते हैं क्योंकि इसके बारे में सही जानकारी की भारी कमी है और जो लोग इसके बारे में जानते हैं, वह भी अधूरी जानकारी रखते हैं। यही अज्ञानता समाज में इस बीमारी को लेकर डर और कलंक बढ़ाती है, जबकि हकीकत में यह एक इलाज योग्य स्थिति है, ठीक वैसे ही जैसे टीबी या किसी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज होता है।
कुष्ठ रोग कैसे होता है, यह समझने के लिए सबसे पहले इसके पीछे के कारणों को जानना ज़रूरी है।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि सिर्फ बैक्टीरिया के संपर्क में आना ही बीमारी की गारंटी नहीं है। ज्यादातर स्वस्थ लोगों का शरीर स्वाभाविक रूप से इस बैक्टीरिया से लड़ लेता है और फैलने नहीं देता है।
यह सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है, और सबसे ज़्यादा गलतफहमी भी इसी को लेकर है। कुष्ठ रोग हाथ मिलाने, साथ बैठने या खाना साझा करने से नहीं फैलता। यह मुख्य रूप से किसी अनुपचारित संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली सांस की बूंदों के ज़रिए लंबे और बार-बार होने वाले संपर्क में फैलता है। हमारे OPD में अक्सर परिवार यह पूछते हुए आते हैं कि क्या घर में मरीज के साथ रहना खतरनाक है? ऐसे में हम उन्हें समझाते हैं कि एक बार जब मरीज इलाज शुरू कर देता है, तो कुछ ही खुराक के भीतर संक्रामकता लगभग खत्म हो जाती है। यही वजह है कि जल्दी निदान और इलाज न सिर्फ मरीज़ बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए राहत की बात होती है। बस सावधानी से इलाज लें और इस ब्लॉग में बताई गई बातों का पालन करते रहें।
कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षण अक्सर इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए कुष्ठ रोग के लक्षण और उपचार दोनों को समय पर पहचानना बेहद ज़रूरी है। चलिए दोनों को समझते हैं –
त्वचा से जुड़े संकेत
नसों से जुड़े संकेत
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत लगातार दिखाई दे रहा है, तो इसे सामान्य त्वचा एलर्जी समझकर टालें नहीं। समय पर जांच ही आगे की जटिलताओं से बचाव का सबसे भरोसेमंद तरीका है।
मरीज़ की रोग प्रतिरोधक क्षमता और लक्षणों की गंभीरता के आधार पर कुष्ठ रोग को मुख्यतः दो प्रकारों में बांटा गया है –
इसके अतिरिक्त मेडिकल साइंस के संबंध में बांटा जाए तो ट्यूबरकुलॉयड (हल्का, कम संक्रामक) से लेकर लेप्रोमेटस (गंभीर, अधिक संक्रामक) तक कई मध्यवर्ती अवस्थाएं भी आती हैं। सही प्रकार की पहचान ही यह तय करती है कि मरीज को कितने महीनों तक कौन सी दवाएं दी जाएगी।
अच्छी खबर यह है कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है। इसका मानक इलाज मल्टीड्रग थेरेपी (MDT) कहलाता है, जिसमें रिफाम्पिसिन, डैप्सोन और जरूरत पड़ने पर क्लोफाजिमिन जैसी एंटीबायोटिक दवाओं का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल होता है।
नोट: जिन मामलों में नस को नुकसान या शारीरिक विकृति पहले ही हो चुकी होती है, वहां फिजियोथेरेपी और कुछ मामलों में रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की भी सलाह दी जाती है। दिल्ली और गुरुग्राम में इलाज करा रहे मरीजों के लिए यह जानना जरूरी है कि नियमित फॉलो-अप और दवा का पूरा कोर्स पूरा करना, दोबारा संक्रमण को रोकने के लिए उतना ही जरूरी है जितना इलाज शुरू करना।
बचाव से पहले एक बात का खास ध्यान रखें कि लक्षण दिखते ही देरी किए बिना डॉक्टर से जांच करवाएं। इसके अतिरिक्त आप निम्न उपायों को अपनाएं –
समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करना भी बचाव का उतना ही अहम हिस्सा है, जितना मेडिकल इलाज। जागरूकता ही मरीजों को समय पर इलाज तक पहुंचने में मदद करती है।
कुष्ठ रोग डरने की नहीं, समझने और समय पर कदम उठाने की बीमारी है। सही जानकारी, समय पर निदान और पूरा इलाज लेने से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है, और स्थायी नुकसान से भी बचा जा सकता है। अगर आपको या आपके किसी परिचित को त्वचा पर लगातार बने रहने वाले धब्बे, सुन्नपन या नसों में कमजोरी जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। हमारे अनुभवी त्वचा रोग और संक्रामक रोग विशेषज्ञों से आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें, और सही निदान के साथ इलाज की दिशा में पहला कदम उठाएं। सीके बिरला अस्पताल में हम मानते हैं कि समस्या की जड़ को समझकर इसका इलाज किया जाए।
Written and Verified by:

Similar Dermatology Blogs
Request a call back