Trust img

Home >Blogs >गोंद कतीरा: फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका
CK Birla Hospital

गोंद कतीरा: फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका

Fitness and Wellness | by Ms. Deepali Sharma on May 30, 2025 | Last Updated : Jan 2, 2026

Share :

हमारे किचन में कई ऐसे पारंपरिक खज़ाने छिपे होते हैं, जिनकी क़ीमत हमें तब समझ आती है जब हम उनके गुणों को जानने लगते हैं। इन्हीं में से एक है – गोंद कतीरा, जिसे आपने फालूदा, शरबत या कुछ पारंपरिक मिठाइयों में जरूर देखा होगा। पर क्या आप जानते हैं कि यह केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के लिए एक औषधीय वरदान भी है?

गोंद कतीरा, जिसे अंग्रेज़ी में  Tragacanth Gum कहते हैं, एक प्राकृतिक गोंद है जो Astragalus नामक पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। यह सफेद या हल्के भूरे रंग का होता है और सूखा होने पर कांच की तरह कठोर दिखता है। लेकिन जैसे ही इसे पानी में भिगोया जाता है, यह फूलकर एक पारदर्शी जैली जैसा रूप ले लेता है – न स्वाद, न गंध, फिर भी शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी।

गोंद कतीरा के मुख्य फायदे (gond katira benefits in hindi)

गोंद कतीरा का सेवन करने के अनेक फायदे (gond katira ke fayade) हैं जैसे कि: 

शरीर को ठंडक देना:

गोंद कतीरा की सबसे प्रसिद्ध खासियत इसकी ठंडी तासीर है। गर्मियों में जब लू (लू से बचने के घरेलु उपाय), डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, तब गोंद कतीरा शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाकर राहत देता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है।

यौन कमजोरी में लाभकारी:

पुरुषों के लिए गोंद कतीरा किसी टॉनिक से कम नहीं। आयुर्वेद के अनुसार यह वीर्य (increase sperm) की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है, थकावट दूर करता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है।

पाचन (digestion) में सहायक:

गोंद कतीरा में नैसर्गिक फाइबर पाया जाता है, जो आंतों को चिकनाई देता है और मल को नरम बनाता है। इसका नियमित सेवन कब्ज (constipation) की समस्या को दूर कर सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना (increase immunity):

यह इम्यून सिस्टम (immunity booster foods in hindi) को मजबूत करता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है, खासकर मौसम परिवर्तन के समय।

त्वचा के लिए फायदेमंद:

झाइयाँ, मुंहासे या त्वचा की जलन (sunburn treatment at home)जैसी समस्याओं में यह राहत देता है। इसके ठंडे गुण त्वचा को शांत करते हैं और निखार लाने में मदद करते हैं।

डायबिटीज़ (diabetes) में सहायक:

गोंद कतीरा का फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है। हालांकि इसका सेवन करते समय डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI)-(home remedies to treat UTI) में राहत:

गर्मियों में पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब आने जैसी दिक्कतें आम होती हैं। गोंद कतीरा के शीतल गुण इस प्रकार की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।

और पढ़े: बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के आसान टिप्स

गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें? (how to consume gond katira)

गोंद कतीरा का भरपूर लाभ उठाने के लिए आपको यह पता होना चाहिए कि गोंद कतीरा कैसे खाएं (gond katira recipe):

पानी में भिगोकर

गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह यह फूलकर सफेद, नरम और जैली जैसा हो जाता है। इसे सीधे या किसी पेय पदार्थ में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

शरबत में मिलाकर

गर्मियों में इसे रूह अफ़ज़ा, बेल शरबत या नींबू पानी के साथ मिलाकर पिएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और लू से बचाव होगा।

दूध के साथ

सर्दियों में गोंद कतीरा को गर्म दूध में मिलाकर सेवन करना लाभकारी होता है, विशेषकर पुरुषों के लिए यह ताकत बढ़ाने वाला माना गया है।

मिठाइयों में

फालूदा, कुल्फी या खीर में इसे मिलाकर उसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ाए जा सकते हैं। यह पाचन में भी मदद करता है।

सीमित मात्रा में सेवन करें

गोंद कतीरा एक शक्तिशाली प्राकृतिक तत्व है। एक बार में 5 से 10 ग्राम से अधिक न लें। इससे अधिक सेवन करने पर नुकसान हो सकता है।

और पढ़े: कौन-कौन से सुपरफूड्स आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं?

गोंद कतीरा के संभावित नुकसान (gond katira side effects in hindi)

जहां इसके उनके फायदे हैं, वहीं कुछ सावधानियां भी ज़रूरी हैं:

  1. गैस या पेट फूलना (गैस की वजह से पेट फूलने के घरेलू उपचार): इसमें फाइबर अधिक होने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस या सूजन की शिकायत हो सकती है।
  2. पाचन में भारी: जिनका पाचन कमजोर है, उन्हें यह भारी लग सकता है और दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  3. सर्दियों में ठंड बढ़ा सकता है: इसकी ठंडी तासीर सर्दियों में शरीर को और ठंडा कर सकती है, जिससे खांसी या जुकाम हो सकता है।
  4. एलर्जी की संभावना (treatment of allergy in hindi): कुछ लोगों को इससे एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है – जैसे कि त्वचा पर खुजली, लाल दाने या सूजन। ऐसा होने पर इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।

और पढ़े: जानिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) क्या है और इसके क्या फायदे हैं ?

किन बीमारियों में गोंद कतीरा लाभदायक है? (gond katira is beneficial for which diseases in hindi)

और पढ़े: धूप में अपनी त्वचा को बचाने के लिए अपनायें ये घरेलू उपाय

सावधानियां और सुझाव

  • गर्भवती महिलाएं (pregnant women) और स्तनपान (breast feeding) कराने वाली माताएं इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें।
  • बच्चों को देने से पहले मात्रा का ध्यान रखें।
  • किसी भी दवा के साथ इसे लेने से पहले परामर्श अवश्य लें।
  • सर्दियों में इसका सेवन बहुत सीमित मात्रा में करें या पूरी तरह से टाल दें।

और पढ़े: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट

निष्कर्ष

गोंद कतीरा न केवल एक पारंपरिक खाद्य सामग्री है, बल्कि एक बहुउपयोगी आयुर्वेदिक औषधि भी है। यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, यौन शक्ति बढ़ाने और पाचन सुधारने जैसे कई लाभ देता है। लेकिन जैसे हर औषधि का असर व्यक्ति विशेष पर अलग होता है, वैसे ही गोंद कतीरा भी हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता। सही मात्रा, मौसम और स्वास्थ्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

Share :

Written and Verified by:

Similar Fitness and Wellness Blogs

View more

Request a call back


By clicking Proceed, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy