
शरीर में दर्द (Body Pain) कई कारणों से हो सकता है, जैसे थकान, मांसपेशियों में खिंचाव, वायरल संक्रमण, तनाव या पोषण की कमी। हालांकि, लगातार या बार-बार होने वाला दर्द गठिया, विटामिन की कमी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यदि दर्द लंबे समय तक बना रहे या इसके साथ कमजोरी, बुखार या सूजन जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही कारण की पहचान और उचित उपचार से शरीर दर्द को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
हर दर्द खतरनाक नहीं होता। कई बार शरीर में दर्द का होना बिल्कुल सामान्य होता है और कुछ दिनों में अपने आप ठीक भी हो जाता है। चलिए इसे उदाहरण की मदद से समझते हैं –
जब आपने बहुत दिनों बाद जिम जाना शुरू किया हो और मांसपेशियों पर अचानक जोर पड़े। जब सर्दी-जुकाम या फ्लू हो और पूरे बदन में दर्द और टूटन हो। जब लंबी यात्रा के बाद शरीर अकड़ा हुआ हो। इन सभी स्थितियों में “तीव्र दर्द” (Acute Pain) होता है। यह आमतौर पर 2 से 5 दिनों में ठीक हो जाता है।
लेकिन जब पूरे शरीर में दर्द नियमित हो जाए, यानी हफ्तों या महीनों तक बना रहे – तो यह “दीर्घकालिक दर्द” (Chronic Pain) की श्रेणी में आता है। और यही वह स्थिति है जब डॉक्टर की सलाह जरूरी हो जाती है।

बिना तैयारी के भारी काम करना, गलत तरीके से वजन उठाना, या बहुत देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना – इन सबसे मांसपेशियों में सूक्ष्म चोटें आ जाती हैं। नतीजा – अगले दिन पूरे शरीर में दर्द और सूजन। यह दर्द खासकर कमर, पीठ, गर्दन और कंधों में महसूस होता है।
जब शरीर किसी वायरस से लड़ रहा होता है, तब प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) कुछ रसायन (Cytokines) छोड़ती है जो मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द पैदा करते हैं। इसलिए फ्लू में “पूरे शरीर में दर्द की दवा” की जरूरत पड़ती है। COVID-19 के बाद भी कई मरीजों में हफ्तों तक शरीर में दर्द और थकान रहती है, जिसे “Long COVID” कहा जाता है।
यह आधुनिक भारत की सबसे बड़ी समस्या है। AIIMS दिल्ली के एक रिसर्च के अनुसार, भारत में लगभग 70-80% शहरी आबादी विटामिन D की कमी का सामना कर रहे हैं। घरों के भीतर काम करना, धूप से बचना और खराब खानपान इसके मुख्य कारण हैं।
विटामिन D की कमी: हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, और थकान
विटामिन B12 की कमी: नसों में दर्द , झनझनाहट, हाथ-पैरों का सुन्न होना
मैग्नीशियम की कमी: मांसपेशियों में ऐंठन और रात को पैरों में दर्द
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन मानसिक तनाव शारीरिक दर्द में सीधे तौर पर बदल सकता है। जब हम लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो शरीर “कोर्टिसोल” (Cortisol) हार्मोन रिलीज करता है। इससे गर्दन और कंधों की मांसपेशियां कस जाती हैं और पुराना दर्द बन जाता है। बहुत से लोगों में डिप्रेशन और चिंता (Anxiety) भी शरीर में व्यापक दर्द के रूप में सामने आती हैं।
आज आप मेट्रो में जाएं और देखें कि हर व्यक्ति अपने फोन में घुसा बैठा है। इसे “Tech Neck” कहा जाता है। मोबाइल और लैपटॉप पर झुककर काम करने से गर्दन, कंधे और पीठ पर भारी दबाव पड़ता है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, कमर दर्द (Back Pain) दुनिया में विकलांगता का नंबर एक कारण बन चुका है।
नींद वह समय है जब शरीर खुद को ठीक करता है। अगर यह रिपेयर का समय न मिले, तो दर्द और थकान बनी रहती हैं। Sleep Apnea (नींद में सांस रुकना) और अनिद्रा (Insomnia) जैसी स्थितियां इस चक्र को और खराब कर देते हैं।
रूमेटाइड गठिया (Rheumatoid Arthritis) एक स्वप्रतिरक्षित विकार या ऑटोइम्यून विकार है, जिसमें शरीर अपने ही जोड़ों पर हमला करता है। इससे पूरे शरीर में दर्द और सूजन होती है, खासकर सुबह के समय। ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) में जोड़ों की उपास्थि (Cartilage) घिसने लगती है, जिससे घुटने, कूल्हे और रीढ़ में दर्द होता है।
फाइब्रोमायल्जिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पूरे शरीर में अंदरूनी दर्द होना लंबे समय तक बना रहता है, लेकिन खून की जांच में कुछ नहीं दिखता। इसमें थकान, नींद की गड़बड़ी और याददाश्त की समस्याएं भी होती हैं। भारत में यह बीमारी अक्सर देर से पहचानी जाती है।
पूरे शरीर में दर्द की दवा लेने से पहले सही निदान जरूरी है। डॉक्टर जांच से दर्द के मूल कारण का पता लगाते हैं और उसी दर्द के कारण के आधार पर इलाज की योजना बनाते हैं –
नोट: बिना डॉक्टर की लिखित पर्ची (Prescription) के किसी भी दर्दनिवारक दवा का नियमित सेवन लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
हल्के और अस्थायी शरीर दर्द के लिए ये घरेलू उपाय आपको तुरंत राहत दे सकते हैं –
घरेलू उपाय और आराम तब तक ठीक हैं, जब तक दर्द हल्का और अस्थायी हो। लेकिन निम्न स्थितियों में बिना देर किए डॉक्टर से मिलें –
शरीर में दर्द 2 हफ्ते से ज्यादा समय से बना हुआ हो। दर्द के साथ तेज बुखार, ठंड लगना या वजन अचानक कम होना हो। जोड़ों में सूजन और लाली हो, खासकर सुबह के समय। पूरे शरीर में अंदरूनी दर्द होना, जिसके कोई कारण समझ न आएं। सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द के साथ शरीर दर्द हो। दर्द की वजह से रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो रहा हो।
इन स्थितियों में खुद से पूरे शरीर में दर्द की दवा लेना खतरनाक हो सकता है। सही जांच ही सही इलाज की नींव है।
पूरे शरीर में दर्द सिर्फ एक तकलीफ नहीं, बल्कि आपके शरीर का संकेत है। चाहे वह थकान हो, विटामिन की कमी या कोई बीमारी, इन संकेतों को हल्के में न लें। इस ब्लॉग में आपने जाना कि शरीर में दर्द क्यों होता है, इसके कारण क्या हैं और इसका डॉक्टरी व घरेलू उपचार कैसे किया जा सकता है।
सबसे जरूरी बात यह है कि अपने दर्द को नजरअंदाज न करें। समय पर सही जांच और इलाज से आप जल्द स्वस्थ हो सकते हैं। सीके बिरला अस्पताल दिल्ली और गुरुग्राम के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर आपकी समस्या के सही उपचार के लिए तैयार हैं। आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें और दर्द-मुक्त जीवन की शुरुआत करें।
पूरे शरीर में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे वायरल इन्फेक्शन (फ्लू, COVID-19), मांसपेशियों में थकान, विटामिन D या B12 की कमी, गठिया (Arthritis), मानसिक तनाव, नींद की कमी, या फाइब्रोमायल्जिया जैसी बीमारियां। सटीक कारण जानने के लिए डॉक्टर से जांच जरूरी है।
शरीर में दर्द अक्सर विटामिन D, विटामिन B12 और मैग्नीशियम की कमी से होता है। इनकी कमी से हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, और नसों में झनझनाहट होती है। रक्त जांच (Blood Test) से इन कमियों की पुष्टि हो सकती है।
वायरल बुखार या अत्यधिक शारीरिक परिश्रम के बाद 3 से 7 दिन तक का दर्द सामान्य माना जाता है। अगर पूरे शरीर में दर्द 2 हफ्तों से अधिक बना रहे, तो यह किसी गंभीर कारण का संकेत हो सकता है और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
सुबह उठने पर शरीर में दर्द और अकड़न अक्सर गलत मुद्रा में सोने, रूमेटाइड गठिया (Rheumatoid Arthritis), फाइब्रोमायल्जिया, या नींद की गड़बड़ी के कारण होती है। अगर यह रोज हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर है।
हल्दी-दूध, एप्सम सॉल्ट बाथ, गर्म पानी की सिकाई, हल्की स्ट्रेचिंग और पर्याप्त पानी पीना – ये सभी शरीर में दर्द का घरेलू उपचार के लिए कारगर उपाय हैं। ये हल्के दर्द में राहत देते हैं, लेकिन पुराने या गंभीर दर्द में डॉक्टरी सलाह जरूरी है।
Similar Blogs
Request a call back