Trust img

Home >Blogs >कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ और उनके फायदे
CK Birla Hospital

कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ और उनके फायदे

Fitness and Wellness | Aug 20, 2026 | Last Updated : Aug 22, 2026

Share :

कैल्शियम हड्डियों की “साइलेंट पावर” और आपकी सेहत का असली फाउंडेशन है। इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं कि जैसे हड्डियां हमारे शरीर का ढांचा बनाने में मदद करता है, उसी प्रकार से कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने का कार्य करता है। अक्सर लोग थकान (tiredness in hindi) , हल्की दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण (kamjori ke lakshan) को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब वह अचानक हल्की चोट के कारण फ्रैक्चर के साथ हमारे पास आते हैं, तब पता चलता है कि उनकी हड्डियां लो कैल्शियम के कारण बहुत कमजोर हो गई है। नेशनल इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 2024 की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में 8 करोड़ से ज्यादा लोग हड्डियों की बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसमें ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis in hindi) का खतरा सबसे ज्यादा होता है। 

यदि आप या आपकी मां, आपकी दादी, या आपके बच्चे कभी उठने-बैठने में दर्द महसूस करते हैं, तो आज से ही अपने घर के खान-पान में कैल्शियम को जोडें। यही छोटी शुरुआत आपको अस्पताल के बिस्तर से दूर रख सकती है। इसके अतिरिक्त हड्डियों की बीमारी से बचने या फिर किसी भी समस्या के इलाज के लिए सबसे पहला कदम आपका एक अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन या फिर हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श होना चाहिए।

कैल्शियम की आवश्यकता क्यों है? (Calcium Ki Jarurat Kyu Hai)

सिर्फ हड्डियां या दांत ही नहीं, आपका दिल, आपकी मांसपेशियां, तंत्रिका तंत्र, और रक्त का थक्का बनने की प्रक्रिया, सबके लिए कैल्शियम जरूरी है। शरीर की हर कोशिका कैल्शियम की मदद से ही अपने आप को रिकवर और दुसरे काम करती है। बचपन, युवावस्था, प्रेग्नेंसी या बुढ़ापे, उम्र के हर पड़ाव में कैल्शियम की आवश्यकता अलग-अलग होती है।
यदि शरीर में कैल्शियम की मात्रा बनी रहती है, तो इसके कारण न ही हड्डी टूटती है और दिल की धड़कन भी सही चलती है। नैशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के एक रिसर्च के अनुसार, कैल्शियम की कमी से बच्चों में रिकेट्स और बुजुर्गों में फ्रैक्चर का खतरा दोगुना हो जाता है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण (Calcium Ki Kami Ke Lakshan)

अगर आप या आपके घर के किसी सदस्य में ये लक्षण दिखें, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें और इलाज के सभी विकल्पों पर बात करें – 

  • पैरों और बाजुओं में बार-बार ऐंठन आना
  • हड्डियों में लगातार दर्द का रहना
  • नाखून कमजोर या टूटना
  • बाल झड़ना (baal jhadna kaise roke) और थकावट रहना 
  • चेहरे, होंठ या उंगलियों में झुनझुनी
  • बुजुर्गों में बार-बार फ्रैक्चर होना
  • बच्चों में कंकाल वृद्धि में रुकावट (रिकेट्स)

यह सारे लक्षण शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं। आजकल महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस और बच्चों में रिकेट्स तेजी से बढ़ रहा है, विशेषकर गलत खानपान और धूप से दूरी इसका मुख्य कारण हैं।

कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ (Calcium Se Bharpur Khadya Padarth)

बाजार में सैकड़ों सप्लीमेंट्स हैं, लेकिन घर पर ही कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं, जो इन सभी सप्लीमेंट्स को मात दे सकते हैं। प्राकृतिक पदार्थों की बात जब आती है, तो ये हैं सबसे ज्यादा कैल्शियम के स्रोत, जो सस्ता भी हैं और आसानी से उपलब्ध हैं – 

  • डेयरी प्रोडक्ट: एक ग्लास दूध में लगभग 300mg, मतलब रोजाना तीन गिलास दूध से शरीर की जरूरत पूरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त पनीर और दही भी आपकी मदद कर सकते हैं। इन दोनों में कैल्शियम के साथ प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भी होते हैं।
  • बीज और मेवे: तिल, चिया, खसखस, और बादाम का सेवन आपके लिए लाभकारी है। सलाद या चपाती पर बीज को रोजाना एक छोटी कटोरी छिड़क लें और उसे खा लें। नाश्ते में मुट्ठी भर बादाम कैल्शियम, विटामिन E और मैग्नीशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
  • साग-सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, केल, ब्रोकली फायदेमंद होते हैं। इन्हें सूप, सलाद, सब्जी हर रूप में खाया जा सकता है। अंजीर और रूबर्ब जैसे सूखे फलों में भी कैल्शियम अच्छी खासी मात्रा होती है।
  • प्रोटीन स्रोत: बीन्स और दाल प्रोटीन के लिए विख्यात है। इन्हें आप पराठा या चावल के साथ रोजाना खा सकते हैं। टोफू, क्विनोआ (quinoa in hindi) और ऐमारैंथ (amaranth in hindi) एक शाकाहारी और वेगन डाइट विकल्प है।
  • मछली: सार्डिन और सैल्मन ऐसी मछलियां हैं, जो शरीर में कैल्शियम डबल कर सकती हैं।
  • फोर्टिफाइड फूड्स: बाजार में उपलब्ध सोया/बादाम/राइस मिल्क आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। इनका लेबल चेक करके ही खरीदें। यह कैल्शियम से समृद्ध व्यंजन हैं।

इन सभी चीजों को रोज की रूटीन में शामिल करें। सुबह का नाश्ता, लंच या डिनर, इन सभी खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें और शरीर में कैल्शियम की लय को बनाए रखें।

रोज कितना कैल्शियम लेना चाहिए? (Roz Kitna Calcium Lena Chahiye)

हर व्यक्ति की उम्र और लाइफस्टाइल के अनुसार शरीर में कैल्शियम की आवश्यकता अलग-अलग होती है। जैसे कि – 

आयु वर्ग  अनुशंसित कैल्शियम मात्रा (प्रतिदिन)
शिशु (1–3 वर्ष) 700mg
बच्चे (4–8 वर्ष) 1,000mg
किशोर (9–18 वर्ष) 1,300mg
वयस्क (19–50 वर्ष) 1,000mg
महिलाएं (51+), पुरुष (71+) 1,200mg

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अतिरिक्त कैल्शियम चाहिए। इस स्थिति में महिलाओं को संतुलित खानपान दें और नियमित डॉक्टर से सलाह आवश्यक है।

कैल्शियम के फायदे (Calcium Ke Fayde)

यदि आप रोजाना सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन करते हैं, तो इससे आपको निम्न लाभ मिल सकते हैं – 

  • हड्डियों और दांत मजबूत बनते हैं।
  • मांसपेशियां मजबूत रहती है, जिससे क्रेम्प्स नहीं आते हैं।
  • तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है, जिससे शरीर के सभी अंग सही से कार्य करते हैं।
  • रक्त का थक्का नहीं बनता है।
  • हार्मोन संतुलित रहते हैं।
  • ब्लड प्रेशर  (blood pressure in hindi) और दिल की धड़कन नियंत्रित रहते हैं।

एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि नियमित कैल्शियम युक्त आहार लेने से 30% तक हड्डी टूटने की संभावना घट जाती है। यह तथ्य 2024 में प्रकाशित हावर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की रिपोर्ट पर आधारित है।

कैल्शियम की कमी के नुकसान (Calcium Ki Kami Ke Nuksan)

यदि लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रह जाए, तो आपके शरीर में निम्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं – 

  • हड्डियां में खोखलापन (ऑस्टियोपोरोसिस) और उनका कमजोर होना।
  • बच्चों में रिकेट्स या उनके शरीर में ग्रोथ का रुक जाना।
  • मांसपेशियों की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी होना।
  • फ्रैक्चर का जोखिम या बार-बार हड्डी टूटने की समस्या होना।
  • शरीर से कैल्शियम की भरपाई के लिए हड्डियां खुद को तोड़ने लगती हैं, जिससे रक्त में कैल्शियम के स्तर को संतुलित रखने में मुश्किल होती है।

इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी के अनुसार, देश में 30% वयस्कों में ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका है। इन सभी लोगों में से महिलाएं और बुजुर्ग कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

निष्कर्ष

आज शायद आप सोच रहे होंगे कि प्लेट में सिर्फ एक केला, एक गिलास दूध या थोड़ी दही जोड़कर क्या फर्क पड़ेगा? लेकिन यह छोटा कदम आपके, आपके बच्चों और परिजनों के जीवन में अमूल्य सुधार ला सकती है। कैल्शियम को नजरअंदाज न करें। यह आपके शरीर की नींव है। हालांकि हड्डियों की समस्या जैसे कि ऑस्टियोपोरोसिस को आप घर पर ठीक नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए प्रयास करें कि आप परामर्श लें और इलाज के सभी विकल्पों के बारे में बात करें।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

Share :