काली ब्रा पहनने, अंडरवायर ब्रा इस्तेमाल करने या ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। सीके बिरला हॉस्पिटल, गुरुग्राम के ब्रेस्ट सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रोहन खंडेलवाल के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर का संबंध ब्रा के रंग या उसे कितनी देर पहनने से नहीं है। हालांकि, बहुत टाइट या गलत साइज की ब्रा पहनने से त्वचा में जलन, निशान और असहजता हो सकती है। स्तन या बगल में नई गांठ, स्तन के आकार में बदलाव, त्वचा पर गड्ढे, निप्पल में बदलाव या असामान्य डिस्चार्ज जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से परामर्श लें।