Trust img

Home >Blogs >फास्ट फूड (जंक फूड) खाने के नुकसान
CK Birla Hospital

फास्ट फूड (जंक फूड) खाने के नुकसान

Fitness and Wellness | by Dr. Yogyata Gandhi on Apr 16, 2025 | Last Updated : Apr 30, 2025

Share :

आजकल जंक फूड खाना आम बात हो गई है। बच्चे से लेकर बड़े तक इसे पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके हेल्थ के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?

जंक फूड खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं और शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आइए जंक फूड के नुकसान और इससे होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जंक फूड क्या है? (What is junk food/fast food in hindi)

जंक फूड वे खाद्य पदार्थ होते हैं जो स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन पोषण में बेहद खराब होते हैं। इनमें अधिक मात्रा में फैट, शुगर, नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हैं।

जंक फूड में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है, जिससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता है।

जंक फूड खाने के नुकसान (Disadvantages of junk food in hindi)

जंक फूड खाने के कई नुकसान होते हैं। ये शरीर को धीरे-धीरे कमजोर करते हैं और कई बीमारियों को जन्म देते हैं। 

  1. वजन बढ़ना (मोटापा): जंक फूड में अधिक कैलोरी होती है जो शरीर में चर्बी जमा करता है। वजन बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  2. दिल की बीमारियां: फास्ट फूड्स में में अधिक फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है, जिससे दिल की नसें ब्लॉक हो सकती हैं। इससे हार्ट अटैक तथा स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
  3. डायबिटीज का खतरा: ज्यादा मीठा और टाला-भुना हुआ खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है। शरीर में इंसुलिन का असर कम हो सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
  4. पाचन संबंधी समस्याएं: जंक फूड में फाइबर नहीं होता है, जिसके कारण कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा होती है। इससे पेट की अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
  5. मेंटल हेल्थ पर असर: अधिक जंक फूड खाने से तनाव और चिंता बढ़ सकती है। यह डिप्रेशन और मूड स्विंग्स का कारण भी बन सकता है। आपको किसी भी काम में फोकस करने में कठिनाई हो सकती है।
  6. ऊर्जा की कमी: जंक फूड से तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन जल्दी खत्म भी हो जाती है। यह शरीर को सुस्त बना सकता है और काम करने की क्षमता कम कर सकता है।
  7. त्वचा पर बुरा असर: ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से पिंपल्स और एक्ने हो सकते हैं। त्वचा बेजान और रूखी हो सकती है।
  8. हड्डियों पर असर: जंक फूड में कैल्शियम की कमी होती है(calcium deficiency), जिसेसे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoperosis) जैसी बिमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
  9. प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमजोर होती है: फास्ट फूड्स से पोषण नहीं मिलने पर शरीर बीमारियों से लड़ने में कमजोर हो सकता है। इंफेक्शन और सर्दी-खांसी जल्दी होती है।

और पढ़ें: बच्चो के लिए हेल्दी डाइट चार (healthy diet chart for kids in hindi)

जंक फूड से होने वाली बीमारियां (Diseases caused by junk food in hindi)

अगर आप लंबे समय तक जंक फूड खाते हैं, तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि:

इतना ही नहीं, कुछ जंक फूड में हानिकारक केमिकल होते हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।

और पढ़ें: ओट्स और दलिया में अंतर, फायदे और नुक्सान (oats vs dalia in hindi)

जंक फूड की लिस्ट (Junk food list in hindi)

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इन चीजों से बचें: 

  • तले-भुने खाद्य पदार्थ: समोसा, कचौरी, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज अदि।
  • फास्ट फूड: पिज्जा, बर्गर, हॉट डॉग, मोमोज आदि।
  • मीठे स्नैक्स: केक, कुकीज, पेस्ट्री, चॉकलेट आदि।
  • नमकीन स्नैक्स: चिप्स, नमकीन, कुरकुरे आदि।
  • कोल्ड ड्रिंक्स: सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस आदि।
  • प्रोसेस्ड फूड: इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड सूप, प्रोसेस्ड मीट आदि।

और पढ़ें: चेहरे पर पिंपल्स हटाने के नुस्खे (chehre pe pimples hatane ke nuskhe)

क्या हेल्दी ऑप्शन हो सकते हैं? (Healthy options of food in hindi)

अगर आपको भूख लगे और आप कुछ स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो इन विकल्पों को अपनाएं:

  • फल और सब्जियां: सेब, केला, पपीता, गाजर, खीरा आदि।
  • नट्स और बीज: बादाम, अखरोट, चिया सीड्स आदि।
  • घर का बना खाना: दाल-चावल, रोटी-सब्जी आदि।
  • हेल्दी स्नैक्स: मखाना, भुना चना, स्प्राउट्स आदि।
  • पानी और हर्बल टी: ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और ग्रीन टी अपनाएं।

और पढ़ें: सर्दियों में होंठ फटने पर अपनाएं ये घरेलू तरीके (Sardiyon me honth fatane ke gharelu upay)

निष्कर्ष 

जंक फूड भले ही स्वाद में अच्छा लगता हो, लेकिन यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसे कम से कम खाना चाहिए और हेल्दी फूड को अपनी आदत बनाना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो जंक फूड से बचें और पोषण से भरपूर आहार लें। इसके अलावा, नियमित रूप से व्यायाम करें, पानी पिएं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं ताकि आप खुद को बीमारियों से बचा सकें।

Share :

Written and Verified by:

BPT , CSPT, Certificate in Antenatal/Postnatal Fitness training, IYCF (Lactation), Lamaze childbirth educator LCCE (USA), Hypnobirthing educator HBE (USA), Certificate in Birth Doula Dr Yogyata Gandhi is an experienced and skillful antenatal physiotherapist and prenatal yoga trainer, lamaze childbirth educator, hypnobirthing educator and lactation counsellor. She has been associated with some of the eminent hospitals in Gurgaon. Focus areas and...