Call Now Whatsapp Call Back
प्रेगनेंसी एक्सरसाइज

प्रेगनेंसी एक्सरसाइज

गर्भावस्था के दौरान आप जितनी अधिक फिट और सक्रिय होंगी, उतना ही आप अपने बदलते आकार और वजन को आसानी से संभल पाएंगी। इस से ना केवल आपको प्रसव पीड़ा से निपटने में सहायता मिलेगी बल्कि शिशु के जन्म के बाद अपने पुराने शारीरिक आकार में वापस आने में भी मदद होगी।
जब तक आप आराम महसूस करते हैं, तब तक अपनी सामान्य दिनचर्या, शारीरिक गतिविधि या व्यायाम (खेल, दौड़ना, योग, या नृत्य) जारी रखें। व्यायाम आपके होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक नहीं है।

व्यायाम आपके होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक नहीं है| ऐसे बहुत से प्रमाण हैं, जिसमे ये पता चला हैं की फिट और सक्रिय महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव में समस्याओं का अनुभव कम होता है।
गर्भावस्था के दौरान आप जितनी अधिक फिट और सक्रिय होंगी, उतना ही आप अपने बदलते आकार को आसान से संभल पाएंगी। गर्भावस्था के दौरान शरीर में काफी हॉर्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं जो शारीरिक रूप से भी नजर आते हैं।

पैरों में सूजन, शरीर का वजन बढ़ना, पीठ में दर्द, चलने में दिक्कत, पेट फूलना (ब्लोटिंग की समस्या) और कब्ज की दिक्कत आम है। प्रेग्नेंसी एक्सरसाइज करने से ना केवल आपको प्रसव पीड़ा से निपटने में सहायता मिलेगी बल्कि जन्म के बाद आकार में वापस आने में भी मदद होगी।

जब तक आप अच्छा महसूस करते हैं, तब तक अपनी सामान्य दिनचर्या, फिजिकल ऐक्टिविटी, या व्यायाम (खेल, दौड़ना, योग, या नृत्य) जारी रखें।

प्रेग्नेंसी में की जाने वाली एक्सरसाइज (pregnancy exercises)

प्रेग्नेंसी में की जाने वाली एक्सरसाइज (pregnancy exercises)

प्रेग्नेंट महिला को हर दिन कम से कम 30 मिनट की फिजिकल ऐक्टिविटी करनी चाहिए।

पेट को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज-

पेट को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज-

पेट को मजबूत करने वाले व्यायाम पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता हैं और पीठ दर्द को कम में मदद करता हैं, जो गर्भावस्था में एक समस्या हो सकती हैं। 

पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज-

पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज-

यह व्यायाम आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, और आपकी पीठ के निचले हिस्से में मांसपेशियों को फैलाता है। इसके लिए फर्श पर अपनी पीठ के बल लेटें, आपके पैर मुड़े हुए और पैर की उंगलियां आगे की ओर हों। अपने पेट को अपनी रीढ़ की ओर खींचें, अपने पेल्विक को छत की ओर धकेलें।

 

प्रेग्नेंसी के लिए एक्सरसाइज टिप्स (pregnancy exercise tips)

प्रेग्नेंसी के लिए एक्सरसाइज टिप्स (pregnancy exercise tips)

आपको एक सामान्य नियम के रूप में एक्सरसाइज करनी हैं, एक्सरसाइज करते समय अपने आप को थकाओ मत। जैसे-जैसे आपकी गर्भावस्था आगे बढ़ती है या आपकी मैटरनिटी टीम आपको एक्सरसाइज करने की सलाह देती है, आपको उसी प्रकार से अपना और अपने बच्चे का ख़याल रखते हुए एक्सरसाइज करनी है। यदि संदेह है, तो अपनी गायनोकोलॉजिस्ट से परामर्श लें। यदि बोलते समय आपकी साँस फूलती हैं तो शायद आप बहुत ज़ोरदार व्यायाम कर रहे हैं।

FAQs
FAQs

प्रेगनेंसी एक्सरसाइज में सबसे अच्छी हैं तैराकी, तेज चलना, इनडोर स्थिर साइकिल चलाना और कम प्रभाव वाले एरोबिक्स।

जब आप प्रेग्नेंट हों तो ऊपरी शरीर के लिए पुश-अप सबसे अच्छा तरीका है।

प्रेगनेंसी के दौरान स्क्वैट्स एक अच्छा व्यायाम है। इस से मांसपेशियों में ताकत आती हैं। स्क्वैट्स पोजीशन से बर्थिंग प्रक्रिया में भी मदद मिलती हैं।

Request a Call Back X
Submit
By clicking Proceed, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy

Do you have a question?